जसवंत सिंह के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार  ,सिर की सूजन हुई कम 
बाड़मेर 
दिल्ली पूर्व वित्त विदेश रक्षा मंत्री जसवंत सिंह के स्वास्थ्य संतोषजनक सुधार हैं ,दिल्ली के आर आर अस्पताल में सघन देख रेख में चिकित्सक उनके विश्व स्तरीय उपचार में जुटे हैं। मंगलवार को उनके चिकित्सको द्वारा किये स्वास्थ्य जांच के बाद एक फिर फिर उनके स्वास्थ्य में हो रहे सुधर को संतोषजनक बताया , इसी बीच जसवंत सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी और कुशलक्षेम पूछने दिग्गज पहुँच रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ,राजयपालराम नाइक ,कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ,गृह मंत्री राजनाथ सिंह ,वित्त मंत्री अरुण जेटली सहित कई वारिश लोग जसवंत सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे ,
जसवंत सिंह के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा हे। कल रात्रि को चिकित्सको ने जाँच के बाद बताया था की उनकी आँखों की पुतलियो में हलचल थी। बाकि शरीर में भी हलचल हे। समस्त जाँच प्रक्रिया के बाद चिकित्सको ने सुधर को संतोषजनक बताया। आज फिर विशेषग्य चिकित्सक जसवंत सिंह के स्वास्थ्य को परखेंगे। चिकित्सक पूर्व में बता चुके हे की वो खतरे से बाहर हे। सुधार धीरे किन्तु संतोषजनक हे। उनके सर पर सोजन काफी कम हो गई हे।
मंगलवार को छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमण सिंह ,केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री उमा भारती ने आर आर अस्पताल पहुँच जसवंत सिंह जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। परिजनों से मुलाकात कर शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की.वाही स्वामी धर्म बंधू इन सी आर टी के पूर्व चेयरमेन जे एस राजपूत ने भी अस्पताल पहुँच स्वास्थ्य की जानकारी ली
पाकिस्तान के सिंध प्रान्त केधर्म गुरु पीर साहब पगारों ने कराची से मानवेन्द्र सिंह से फोन पर जसवंत सिंह की कुशलक्षेम पुछि तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ की

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top