बाड़मेर स्वतन्त्रता दिवस पर जिला स्तर पर 32 जने सम्मानित होंगे
बाडमेर, 
जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले स्वतन्त्रता दिवस के मुख्य समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले 32 जनों को जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर हरभान मीणा ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसोतरा की छात्रा कुमारी लक्ष्मी शर्मा, मदर टेरेसा उमावि बाडमेर के छात्र रमेश कुमार, मरूधरा विद्यापीठ उमावि धोरीमना की छात्रा सांवरी विश्नोई, मयूर नोबल एकेडमी उमावि बाडमेर के छात्र राहुल सोनी, टीटी पब्लिक स्कूल उमावि बाडमेर के छात्र अक्षय संखलेचा, राबाउमावि बाडमेर की छात्रा निधि दुलानी, गुरूकुल इंग्लिश मिडियम मा वि बालोतरा के छात्र हर्षित चैधरी, सरस्वती विद्या मंदिर उमावि भींयाड की छात्रा सुमित्रा बारहठ, आरके पब्लिक माध्यमिक विद्यालय बाडमेर के छात्र चांदनी सुथार, राप्रावि केरला प्याउ बालोतरा की छात्रा किस्तूरी, भूमि अवाप्ति अधिकारी ओएनजीसीएल नखतदान बारहठ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बाडमेर डाॅ. फूसाराम विश्नोई, नायब तहसीलदार चैहटन सुरेन्द्र कुमार, मनोरोग चिकित्सक डाॅ. जी.डी. कूलवाल, कार्यक्रम समन्वयक कृषि विज्ञान केन्द्र दांता डाॅ. प्रदीप पगारिया, विकास अधिकारी/कार्यक्रम अधिकारी नरेगा सिणधरी नवलाराम, एसबीबीजे शाखा कलेक्ट्रेट के मुख्य प्रबन्धक एल.आर. वर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी बायतु डाॅ. अजय इसल, पीएचईडी के सहायक अभियन्ता महेश शर्मा, जिला कलक्टर कार्यालय के कार्यालय अधीक्षक माॅगीलाल जैन, सीएसआर केयर्न इण्डिया के जनरल मैनेजर श्रीमती रिजु झिंगन, वरिष्ठ पत्रकार भूरचन्द जैन, भू.अ. निरीक्षक गिरल वीरसिंह, पटवारी एलआरसी पचपदरा माणकलाल सोलंकी, पंचायत समिति बाडमेर के लेखा सहायक नरेगा ललित छाजेड, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक के कनिष्ट लिपिक अरूण पुरी, नेहरू युवा केन्द्र के लेखा लिपिक राजेन्द्र पुरोहित, जिला आयुर्वेद अधिकारी कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भूराराम प्रजापत, डिस्काॅम बाडमेर के तकनीकी हेल्पर ठाकराराम, लोक कलाकार देदडियार मंजूर खां, प्रगतिशील किसान सियोल कृषि फार्म धनाउ सादुलाराम सियोल तथा प्रशिक्षक बास्केट बाॅल बाडमेर गेमरसिंह सोढा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top