SPG का घेरा तोड़ लोगों के बीच पहुंचीं प्रियंका
अमेठी।
अमेठी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का प्रचार करने पहुंचीं प्रियंका वाड्रा पर एसपीजी सुरक्षा घेरे को तोड़ने का आरोप लगा है। आरोप है कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका ने एसपीजी को दूर रहने को कहा। इसके बाद उन्होंने एसपीजी की तीन गाड़ियों को छोड़ दिया और कम सुरक्षा के साथ ही लोगों के बीच पहुंच गईं। कम सुरक्षा दायरे में प्रियंका करीब 45 मिनट रहीं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामले का गंभीरता से लिया है। इस पूरे मामले में यूपी पुलिस गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजेगी।

प्रियंका से कुछ लोगों ने की शिकायत की थी कि उनके आसपास सुरक्षा घेरा इतना ज्यादा रहता है कि लोग उनसे आसानी से मिल नहीं पाते। और सुरक्षा में लगे जवान लोगों को उनसे मिलने नहीं देते। प्रियंका कल रात से ही इस बात को लेकर एसपीजी के अधिकारियों से नाराज थीं।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें