शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह पर यह कैसी कार्रवाई
बाड़मे। 
बाड़मेर से बागी होकर चुनाव लड़ रहे जसवंत सिंह के पुत्र विधायक मानवेन्द्र सिंह को भाजपा ने अपने पिता का प्रचार करते हुए पाए जाने पर निलम्बित तो कर दिया, लेकिन ना तो उन्हें अभी तक नोटिस मिला है और ना ही विधायक दल से हटाने के लिए अभिशंसा भेजी गई है।
प्रदेश भाजपा ने मानवेन्द्र सिंह के खिलाफ पिता के पक्ष में प्रचार करने के ठोस सबूत जुटाकर आलाकमान को भेजे थे। इसे पार्टी ने अनुशासन भंग की श्रेणी में माना और 10 अप्रेल को उन्हें पार्टी से निलम्बित कर दिया था।
उसी दिन उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। हालांकि 21 दिन बीतने के बाद भी मानवेन्द्र सिंह को अब तक नोटिस नहीं मिला है। इसी प्रकार भाजपा ने उन्हें विधायक दल से हटाने के लिए विधानसभा में भी कोई चिटी नहीं भेजी है।
तब तक लागू रहेगा पार्टी का आदेश
मानवेन्द्र सिंह को भले ही पार्टी से निलम्बित किया गया हो, लेकिन वे अब भी सत्ताधारी भाजपा विधायक दल के आदेश से बंधे हुए हैं। जब तक उन्हें सत्ताधारी विधायक दल की सदस्यता से नहीं हटाया जाता, तब तक उन्हें भाजपा विधायक दल के हर आदेश को मानना होगा। 
सूत्रों के मुताबिक पिछले समय में जितने भी विधायकों के निलम्बन भाजपा या कांग्रेस ने किए हैं, उनको विधायक दल से जल्दी नहीं हटाया गया था। इसके पीछे राजनीतिक दलों की यह रणनीति होती है कि यदि कहीं पार्टी को संख्या की जरूरत पड़े तो निलम्बित विधायक उनके खिलाफ नहीं जा सकता।

इनका कहना है
- मुझे कोई नोटिस नहीं मिला है- मानवेन्द्र सिंह, विधायक शिव
- पार्टी की ओर से कोई अभिशंसा अभी तक नहीं मिली है।- कालू लाल गुर्जर, मुख्य सचेतक, राजस्थान विधानसभा

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top