पोलार्ड-स्टार्क ने किया क्रिकेट को शर्मशार
जयपुर। 
आईपीएल के सातवें संस्करण के 27वें मैच में कुछ ऎसा हुआ कि उसने क्रिकेट को शर्मशार कर दिया। क्रिकेट के मैदान पर आपने कई बार खिलाडियों के बीच कहासुनी या झड़प होते हुए देखी होगी लेकिन मुंबई और बेंगलूरू के बीच हुए मुकाबले के दौरान कुछ ऎसा घटित हुआ, जिसे कोई भी खेल प्रेमी नहीं पसंद करेगा।
Fight Between Pollard and Mitchell Starcआइए हम बताते हैं कि मैदान पर दो क्रिकेटरों के बीच क्या हुआ, जिसको लेकर ये खिलाड़ी आलोचकों के निशाने पर आ गए।
कप्तान विराट कोहली ने 17वां ओवर फेंकने के लिए मिशेल स्टार्क को गेंद दी। क्रीज पर थे किरॉन पोलार्ड और रोहित शर्मा। मिशेल स्टार्क ने पहली गेंद फेंकी, स्ट्राइक पर मौजूद पोलार्ड ने स्क्वायर लेग में खेलकर 1 रन लिया। दूसरी गेंद को रोहित शर्मा ने लेग बॉय के दौर पर 1 रन लिया।
तीसरी गेंद को किरॉन पोलार्ड ने स्कवायर लेग में खेलकर 2 रन चुराया। चौथी गेंद, एक बार फिर स्ट्राइक पर किरॉन पोलार्ड थे। यह वहीं गेंद थी जिसको लेकर मिशेल स्टार्क और पोलार्ड लोगों के निशाने पर आ गए। मिशेल स्टार्क दौड़ते हुए गेंद डालने के लिए आगे बढ़े।
इससे पहले वह गेंद डालते किरॉन पोलार्ड लेग साइड की ओर हटे लेकिन मिशेल स्टार्क ने उनको निशाना बना डाला। इससे नाराज पोलार्ड अपना आपा खो बैठे और बैट उनकी ओर फेंक दिया। हालांकि बैट किसी भी खिलाड़ी को नहीं लगी। इस दौरान दोनों खिलाडियों के बीच कहासुनी हुई।
इस दौरान बेंगलूरू के कप्तान विराट कोहली ने अपनी नाराजगी अंपायर से जताई। अंपायर ने दोनों खिलाडियों को एक दूसरे को नजदीक नहीं जाने दिया और मामला आगे नहीं बढ़ सका। इसके बाद अगली दो गेंद को खेलते हुए पोलार्ड ने एक चौका जड़ते हुए 6 रन बनाकर स्टार्क को बल्ले से जवाब दिया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top