Bihar chief minister Nitish Kumar resignsबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया

पटना। 
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कुमार ने अपना इस्तीफा बिहार के राज्यपाल डीवाई पटेल को सौंप दिया है। नीतीश ने लोकसभा चुनावों में करारी हार के बाद नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए ये कदम उठाया। इस संबंध में वे जल्द ही मीडिया को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनावों में जदयू को बिहार में केवल 2 सीटें मिली है। पार्टी के अध्यक्ष शरद यादव को भी मधेपुरा सीट से हार झेलनी पड़ी।

पिछले साल भाजपा द्वारा समर्थन वापिस लेने के बाद जेडीयू की सरकार अल्पमत में आ गई थी। लेकिन कांग्रेस के समर्थन के चलते उन्होंने विश्वासमत साबित कर दिया था। जदयू ने पिछले साल भाजपा द्वारा नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के बाद एनडीए से नाता तोड़ लिया था। 2009 लोकसभा चुनावों में जदयू को 20 सीटें मिली थी।

वहीं लोकसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद बिहार भाजपा नेता और नीतीश सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे सुशील कुमार मोदी ने नीतीश से इस्तीफे की मांग की थी। मोदी ने कहा था कि,"नीतीश कुमार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने जनता का विश्वास खो दिया है।" संभावना जताई जा रही है कि अक्टूबर में बिहार में चुनाव हो सकते हैं।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top