Aashiqui 2 singer Ankit Tiwari arrested on rape chargesआशिकी-2 के सिंगर अंकित तिवारी रेप के आरोप में गिरफ्तार
मुंबई। 
बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अंकित तिवारी को मुंबई पुलिस ने बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अंकित तिवारी ने आशिकी-2 फिल्म में "सुन रहा है ना"गाना गाया था। यह गाना काफी हिट हुआ था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक अंकित तिवारी पर उसकी गर्लफ्रेंड ने बलात्कार और धमकी देने का आरोप लगाया है। तिवारी की गर्लफ्रेंड ने वर्सोवा पुलिस थाने में अंकित और उसके भाई अंकुर तिवारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पीडिता का आरोप है कि अंकित ने उससे शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
जब उसने शादी के लिए कहा तो अंकित मुकर गया। कहा जा रहा है कि पीडिता प्रेगनेंट है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। अंकित तिवारी ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है। गौरतलब है कि हाल ही में बॉलीवुड स्टार सलमान खान के करीबी और अभिनेता इंदर कुमार को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
अंकित तिवारी का जन्म 6 मार्च 1990 को कानपुर में हुआ था। उनके पिता का म्यूजिकल ग्रुप है। उनकी मां भक्ति गीत गाती है। अंकित तिवारी साहेब बीवी और गुलाम व दो दुनी चार जैसी फिल्मों के लिए म्यूजिक कंपोज कर चुका है। तिवारी कानपुर के जुगली देवी सरस्वती विद्या मंदिर का छात्र रहा है। अंकित तिवारी स्टार टीवी,सोनी टीवी और कलर्स चैनल के धारावाहिकों के लिए बैकग्राउंड म्यूजिक कंपोज कर चुका है।
2011 में तिवारी ने सारेगामा के डिवोशनल एलबम साईं की तस्वीर के लिए भी म्यूजिक कंपोज किया था। इस पर मशहूर सिंगर ऋचा शर्मा ने परफॉर्म किया था। इसके बादा वह सोलो म्यूजिक डायरेक्टर बन गया। उसने स्टार न्यूज के प्रोजेक्ट खूब लड़ी मर्दानी के लिए काम किया। बाद में तिवारी को विशेष फिल्म्स के आशिकी-2 के लिए प्रोजेक्ट मिला। फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी थे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top