कंधे से कंधा मिलाकर भाजपा को मजबूत करें - कर्नल
बाड़मेर 
जैसलमेर लोकसभा प्रत्याशी कर्नल सोनाराम चैधरी के समर्थन में बाड़मेर शहर के गांधी चैक में रविवार शाम को विशाल जनसभा आयोजित कि गई।
इस सभा को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के बाड़मेर जैसलमेर से लोकसभा प्रत्याशी कर्नल सोनाराम चैधरी ने कहा कि यह चुनाव देश की तस्वीर और तकदीर तय करेंगे। भाजपा की सरकार आने पर बाड़मेर में रिफाईनरी के साथ साथ पट्रोलियम युनिवर्सिटी की भी स्थापना करने का प्रयास करेंगे। साथ ही नर्मदा नहर से बाड़मेर को गुलिस्थान बनाने का प्रयास करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप पालीवान ने कहा कि कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचारियों कि सरकार है इसलिये देश को कांग्रेस मुक्त करने के लिए भाजपा को अपना मत देकर विजयी बनावे। डाॅ. प्रियंका चैधरी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव देश की दशा और दिशा तय करने वाला चुनाव है अतः आपसे अपील करती हूं कि इस बार मोदी सरकार को चुनने के लिए भाजपा प्रत्याशी कर्नल सोनाराम चैधरी को 17 अपे्रल के दिन मतदान बूथ पर जाकर कमल के बटन को दबाकर अपना समर्थन दे। 
वहीं सभा में पूर्व जिला महामंत्री रतनलाल बोहरा ने सम्बोधित करते हुए कहा देश को सोने कि चिडि़या बनाने के लिए सोनिया गांधी को हटाना होगा और देश को कांग्रेस मुक्त करना होगा। सभा को सम्बोंधित करते हुए धनराज सोनी ने कहा कि आज ने कहा कि आज देश की सभी सीमायें असुरक्षित है मोदी सरकार लाकर देश की सीमाओं को मजबुत करना है। सभा को फुसाराम पंवार, अम्बालाल अलबेला, एडवोकेट सम्पत बोथरा, रमेश शर्मा ने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई को दूर करने के लिए मोदी सरकार लानी होगी। सभा को सम्बोंधित करते हुए बलवंत सिंह भाटी ने कहा कि कर्नल को भारी मतो से जिताऐ जिससे पुरे देश में गुजरात का माॅडल लागु हो। अशोक सारला ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन को हटाकर देश में मोदी के नेतृत्व में सुशासन लाना होगा। 17 अप्रेल को भारी संख्या में मतदान कर देश में मोदी सरकार लानी है। वहीं मुलाराम भांभू, मोहन कुर्डिया ने भी सभा को सम्बोंधित कर कहा कि सर्वप्रथम राष्ट्र उसके बाद पार्टी और फिर व्यक्ति का महत्व है। 17 अप्रेल को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में भारी मतदान करवाना है।
वहीं कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष प्रकाश सर्राफ, प्रतिपक्ष नेता नगर परिषद् सुरेश मोदी, महामंत्री हरिसिंह राठौड़, जिला प्रवक्ता मांगीलाल महाजन, मिरचुमल कृपलानी, समाज सेवी तनसिंह चैहान, प्रवीण सिंह आगोर, महेन्द्र पुरोहित, महेश सोनी, रमेशसिंह ईन्दा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

बायतु - 
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कर्नल सोनाराम चैधरी के समर्थन में बायतु ब्लाॅक अध्यक्ष पन्नाराम ठेकेदार, भारतीय किसान महासंघ के उपाध्यक्ष नरपतलाल सऊ, खुमाराम प्रजापत, हुक्माराम प्रजापत सहित कई कार्यकर्ताओं ने पनजी, तनोद, खींवसर, लुणाडा, किसने का तला, सोनड़ी, हरखाली सहित कई ढ़ाणी में जाकर आम जन से मिल उनकी समस्याओं को सुना तथा समस्याओं का समाधान करने की बात करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी कर्नल सोनाराम चैधरी को विजयी बनाना होगा। जिससे मोदी के हाथ और मजबूत हो सके ताकि भारत के विकास कार्य में बाड़मेर जैसलमेर का भी नाम रहे। 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top