वसुंधरा राजे ने गहलोत को दिया करारा जवाब
अलवर।
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंगलवार को अलवर के खैरथल मे भाजपा उम्मीदवार महंत चांद नाथ के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि जनता का प्यार मिलता रहे, वह लोगों के सेवा मे हमेशा दौड़ती रहेंगी। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत कहते हैं कि उनके सभी कामों को राजे सरकार बंद कर रही है और भाजपा सरकार ने तीन महीने में कुछ नहीं किया।
राजे ने कहा कि जिन योजनाओं में भ्रष्टाचार था उनकी जांच कराकर बंद कराया गया है। जो लोग गरीब हैं उनको बीपीएल में लाया जाएगा। इस बार सरकार 18 मीट्र्रिक टन गेंहू खरीदेगी। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को 19 करोड़ रूपए दिया जाएगा।
गांधी परिवार पर हमला
उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी की सरकार ने अपने परिवार का बैंक बैलेंस बढ़ाया है। उनका दामाद रॉबर्ट वाड्रा पांच साल में अरबपति बन गया। सबसे पहले उसके खाते में 90 हजार रूपए थे और पांच साल में मालामाल हो गया।
राजे ने कहा कि इस कांग्रेस सरकार ने 60 साल में देश का विकास नहीं किया। अटल जी की सरकार ने पांच साल में विकास के पथ पर अग्रसर किया। उनके कामों को नरेंद्र मोदी आगे ले जाएंगे। नदियों को जोड़कर राजस्थान में हरित क्रांति लाएंगे।
उन्होंने कहा कि देश ही नहीं विदेशों में भी गुजरात के विकास और मोदी के सुशासन का डंका बजता है। उन्होंने कहा कि विकास के फलसफे पर आगे बढ़ते हुए राजस्थान का विकास करना है।
उन्होंने कहा कि मोदी को देखकर हर बच्चा समझता है कि उनसे ही हमारा विकास होगा। हर कोई मोदी की ओर उम्मीद से देखता है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें