CM Vasundhara Raje`s road show in Jaipur
"राम" के लिए राजे ने रोड शो कर मांगे वोट
जयपुर। 
जयपुर शहर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रामचरण बोहरा के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मोर्चा संभाला है। इसके तहत राजे ने सोमवार केा चारदीवारी में रोड शो किया। मुख्यमंत्री ने रोड शो की शुरूआत गोविंद देव जी मंदिर से की। राजे ने मंदिर पहंुचकर विधायकों एवं पदाधिकारियों के साथ पूजा की। मंदिर पहुंचने से पहले ही बड़ी संख्या में भाजपाई एवं अन्य लोग पहुंच गए।
राजे का रोड शो गोविंददेवजी मंदिर से शुरू हुआ और चांदपोल हनुमान मंदिर पर पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान 35 व्यापार मंडल, बीस सामाजिक संगठन और अन्य संगठनों ने राजे का स्वागत किया। राजे ने साढ़े दस बजे गोविंद देव जी पहंुचकर दर्शन किए।
सबसे आगे मोदी का पुतला
इस दौरान मंदिर प्रशासन की ओर से राजे को दुपट्टा भेंटकर माला पहनाई गई। उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, भाजपाई प्रत्याशी रामचरण बोहरा भी थे। यहां से रवाना होकर राजे कंवर नगर झूलेलाल मंदिर पहुंची, जहां दर्शन पूजा करने के बाद आगे रवाना हुईं। रोड शो के दौरान जीप पर मोदी का पुतला भी नजर आया। यहां से वे काले हनुमान मंदिर पहुंची, जहां उनका स्वागत किया। इसके बाद चांदी की टकसाल पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रकाशचंद पटियाल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। राजे के साथ वाहन में बोहरा और प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी थे और उसके पीछे दो गाडियों में विधायकों के बैठने का इंतजाम किया गया है।
तिवाड़ी समेत सभी विधायक पहुंचे
राजे के रोड शो में जयपुर शहर लोकसभा सीट में शामिल सभी विधानसभाओं के विधायक शामिल हुए। अधिकांश लोगों की नजर सांगानेर विधायक घनश्याम तिवाड़ी पर थी। तिवाड़ी भी रोड शो में शामिल होने के लिए पहुंचे। इसी के साथ भाजपा मालवीय नगर विधायक शिक्षामंत्री कालीचरण सराफ, सामाजिक अधिकारिता मंत्री सिविल लाइंस विधायक अरूण चतुर्वेदी, किशनपोल विधायक मोहनलाल गुप्ता, हवामहल विधायक सुरेंद्र पारीक, बगरू विधायक कैलाश वर्मा, विद्याधर नगर विधायक नरपत सिंह राजवी, शहर अध्यक्ष श्ौलेंद्र भार्गव सहित सभी भाजपाई विधायक एवं पदाधिकारी शामिल हुए।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top