भाजपा  नगर मण्डल ने किया जन सम्पर्क, भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील 

बाड़मेर
लोकसभा चुनाव 2014 को भाजपा के पक्ष में सफल बनाने के लिए भाजपा नगर मण्डल द्वारा शहर के वार्ड संख्या 23 व 24 में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप पालीवाल व पार्षद गंगाविशन अग्रवाल के नेतृत्व में जनसम्पर्क किया। 
भाजपा कार्यकर्ता राजाराम सर्राफ ने बताया कि जन सम्पर्क के दौरान अग्रवालों का मौहल्ला, तेलियों का बास, गुरूद्वारा रोड़, मालगोदाम रोड़, महावीर चैक के आस पास की छोटी गलियों के घरों में एवं दुकानों पर जाकर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व पार्षद लच्छुमल सिंधी, पूर्व पार्षद मदनलाल चण्डक, अब्दुल रहमान, गोविन्द पुरोहित, ओमप्रकाश गुप्ता, मनीष गुप्ता, बाबूलाल भार्गव, प्रहलाद चैधरी, आनन्द पुरोहित, पूर्व नगर अध्यक्ष महेन्द्र पुरोहित, कल्याणसिंह विदावत, युवराज सिंह सहित कई पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं ने घर घर, दुकान दुकान जाकर भाजपा के प्रत्याशी कर्नल सोनाराम चैधरी के समर्थन में वोट देने की अपील की। सभी कार्यकर्ताओं ने कमल के निशान के आगे का बटन दबवाने का मतदाताओं से आग्रह किया ताकि देश में नरेन्द्र भाई मोदी को प्रधान मंत्री बनाया जा सके।
भाजपा नगर अध्यक्ष प्रकाश सर्राफ के नेतृत्व में शहर के वार्ड संख्या 9, 10 व 11 के क्षेत्र करमुजी की गली, इंडियन आॅयल पेट्रोल पम्प के पास, महाबार रोड़, नम्बर 4 स्कूल, के आस पास गलियों में घर घर सम्पर्क कर भाजपा के प्रत्याशी कर्नल सोनाराम चैधरी के समर्थन व कमल के निशान के आगे का बटन दबवाने का मतदाताओं से आग्रह किया ताकि देश में नरेन्द्र भाई मोदी को प्रधान मंत्री बनाया जा सके। जन सम्पर्क में भाजपा नेता नेणाराम माली, सज्जनराज मेहत, पारसमल जैन, अशोक संखलेचा, रमेश छाजेड़, पूर्व पार्षद गौतम सिंघवी, सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे। 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top