अटल जी के सपने को आगे बढ़ाएंगे
बालोतरा। 
भाजपा के पीए पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी शनिवार को बाड़मेर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कर्नल सोनाराम के समर्थन में प्रचार करने के लिए बालोतरा पहुंचे।
उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि आप लोग कितनी मेहनत करते है लेकिन एक बार आपको पानी मिलेगा तो मिट्टी से सोना उगलेगा।
narendra modi rally in balotra  हम नदियों को जोड़ना चाहते हैं। जहां बाढ़ आती है उसे रोककर उसका उपयोग करना चाहते हैं। वे अटल जी के सपने को आगे बढ़ाएंगे।
उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक अनुमान है कि यहां के गैस और पेट्रोलियम से देश को नई ताकत मिल सकती है। यहां जितने भी प्रयोग हुए हैं, अब तक सफल हुए है।
"भरोसा हो तो वोट देना"
मोदी ने कहा कि इस मरूभूमी का भी पूरा विकास किया जाएगा। उनकी बात से बाड़मेर के भाई-बहनों में एक उम्मीद जगेगी। जब गुजरात में भूकंप आया तो लोग मौत की चादर ओढ़कर सोए। वहां पीने का पानी नहीं था, लोग पलायन कर रहे थे लेकिन आज कच्छ हिंदुस्तान का सबसे तेज विकास करने वाली जगह बन गया है। 
कच्छ में से आम दुनिया के बाजारों में एक्सपोर्ट होता है तो ऎसा राजस्थान के रेगिस्तान में क्यों नहीं हो सकता है? उन्होने कहा कि वे झूठे वादे नहीं करते। आपको भरोसा हो तो वोट देना, नहीं तो मत देना।

बाड़मेर के नौजवानों से अपील
मोदी ने कहा कि वह बाड़मेर के नौजवानों से कहना चाहते हैं कि जो पढ़ना चाहते हैं, वे गुजरात की पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी को इंटरनेट पर सर्च करें। यहां के छात्र इनमें प्रवेश लें। प्रवेश इसलिए लें, क्योंकि देश में भाजपा की सरकार बनने के बाद यहां गैस और पेट्रोलियम के क्षेत्र में बहुत काम होना है। हम चाहते है कि यहीं के छात्र इस क्षेत्र में विद्वान बनें।
"वोट बैंक की राजनीति ने बर्बाद कर दिया"
मोदी ने कहा कि कभी-कभी बहुत पीड़ा होती है कि वोटबैंक की राजनीति ने देश को खोखला कर दिया, बांट दिया। भाई-भाई के बीच दरार पड़ गई। यदि इस वोट बैंक की राजनीति को खत्म नहीं किया तो देश का विकास नहीं हो सकता।
पाकिस्तान से विस्थापित हिन्दू आकर यहां रह रहे हैं, उनकी चिंता होनी चाहिए। लेकिन वोट बैंक की राजनीति ने सब बर्बाद कर दिया। हिंदुस्तान के नागरिक की तरह आप भी हमारे हैं, आपके साथ न्याय है।
"शहजादे थे चोरी की साइकिल पर सवार"
मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले शहजादे आए थे। शहजादे जी और धूम-3 फिल्म की याद आ गई। उनकी याद इसलिए आई क्योंकि शहजादे जी ने गोपालगढ़ में आकर कमाल दिखाया था।
जब गोपालगढ़ में दंगे हुए तो शहजादे जी अशोक गहलोत को अंधेरे में रखकर वहां आ गए। इतना ही नहीं, वहां चोरी की मोटरसाइकिल जिसे चोर चला रहा था, उस पर शहजादे जी सवार थे।
"कांग्रेस ने पराजय स्वीकार कर ली है"
मोदी ने कहा कि देश में मां-बेटे का खेल चल रहा है। लेकिन दो बार तो हो गया इस बार उनका तीसरा धूम-3 नहीं होने वाला। आने वाले दिनों में एक काला चिट्टा खुलने वाला है।
वह पूरे देश में घूमे हैं, कई राज्य ऎसे होंगे जहां कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा इनमें से एक राजस्थान भी होगा। कांग्रेस ने चुनावी मैदान छोड़ दिया है और पराजय स्वीकारी कर ली है।
मोदी ने अमृतसर में कांग्रेस उम्मीदवार अमरेन्द्र सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग से शिकायत की है कि उन्होंने शपथ पत्र मे किसी बैंक अकाउंट की जानकारी नहीं दी है। अपने। पत्नी और पुत्र किसी की भी जानकारी नहीं दी है। मोदी ने कहा कि इस मामले में सच सामने आये। देश की जनता को सच बताएं।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top