पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत की पत्नी सूरज कंवर का निधन
जयपुर।
पूर्व उपराष्ट्रपति स्वर्गीय भैंरोसिंह शेखावत की पत्नी सूरज कंवर का रविवार सुबह जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में निधन हो गया। वह 90 वर्ष की थी। सूरज कंवर को शनिवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां रविवार सुबह उनका निधन हो गया। उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी ने कई कार्यक्रम रद्द कर दिए। उनके दामाद नरपत सिंह राजवी जयपुर के विद्याधर नगर से विधायक है।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया शोक व्यक्त
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत की पत्नी सूरज कंवर के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। राजे ने कहा कि स्वर्गीय सूरज कंवर सहज, मिलनसार और सह्वदय महिला थी। जिनके मन में गरीब और कमजोर वर्गाें के लिए बहुत स्थान था। वह भी स्व. शेखावत की तरह गरीब को गणेश मानकर उनके उत्थान के लिए समर्पित थी। पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. शेखावत ने राजनीतिक क्षेत्रों में जिन ऊंचाइयों को छुआ उसमें उनका अहम योगदान था। मुख्यमंत्री ने कहा कि श््रीमती कंवर का निधन उनके लिए व्यकितगत क्षति है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोकसंतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शकित प्रदान करने की प्रार्थना की है।
राज्यपाल ने संवेदना व्यक्त की
राजस्थान की राज्यपाल मार्गेट अल्वा ने पूर्व उपराष्ट्रपति स्वर्गीय भैरोंसिंह शेखावत की पत्नी सूरज कंवर के निधन पर संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल ने श््रीमती कंवर की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श््रद्धाजंलि दी। उन्होंने रतन कंवर एवं अन्य परिजनों को ढाढंस बंधाया। मार्गेट अल्वा ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक सतंप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें