कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, बंसल चंडीगढ़ से उम्मीदवार
नई दिल्ली। 
कांग्रेस ने 71 सीटों के लिए गुरूवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जिसमें पार्टी ने राज बब्बर, फिल्म अभिनेत्री नगमा और रीता बहुगुणा समेत 11 महिलाओं को अपना उम्मीदवार बनाया और चंडीगढ़ से पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल को खड़ा करने का निर्णय लिया। 
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने मैराथन बैठक के बाद दूसरी सूची को अंतिम रूप दिया। रीता बहुगुणा जोशी को लखनऊ की प्रतिष्ठित सीट से टिकट दिया गया है जबकि गाजियाबाद से राज बब्बर को उम्मीदवार बनाया गया है जहां से पिछली बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह चुनाव जीते थे। 
पार्टी के भीतर (दागी) प्रत्याशियों को लेकर चली कड़ी जद्दोजहद के बाद श््री पवन कुमार बंसल के नाम को हरी झंडी दे दी गई। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को रांची से खडा करने की भी घोषणा की। 
फिल्म अभिनेत्री नगमा को मेरठ से दयानंद गुप्ता के स्थान पर कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री वी नारायणसामी को पुaुचेरी से और युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजीव साटव को महाराष्ट्र में हिंगोली से उम्मीदवार बनाया गया है। 
कांग्रेस प्रवक्ता पी सी चाको और केंद्रीय मंत्री शशि थरूर को भी केरल से उम्मीदवार बनाया गया है। पेट्रोलियम मंत्री एम वीरप्पा मोइली को उनकी पुरानी सीट चिकबल्लापुर से उम्मीदवार बनाया गया है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top