
घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म, हत्या कर शव फेंका
बीकानेर।
राजस्थान के बीकानेर जिले में गुरूवार रात को दुष्कर्म के बाद विवाहिता की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद बदमाशों ने लाश को पानी के कुण्ड में फेंक दिया। घटना जिले के पांचू थाने के साधुणा गांव की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। दुष्कर्म और हत्या के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार मृतका के भाई ने रिपोर्ट में बताया कि गुरूवार रात रामदेव जाट उसकी ढाणी में घुस आया और उसकी बहन से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म कर आरोपी ने बहन को कुण्ड में फेंक दिया और भाग गया। हालांकि उस समय बहन का पता नहीं चला लेकिन शुक्रवार सुबह संदेह होने पर तलाश किया तो उसके कुण्ड में होने की जानकारी मिली।
कुण्ड लबालब भरा था जिसे खाली कराया गया। गांव में सुबह से ही दोनों पक्षों के लोग जमा होने लगे। पुलिस के अनुसार मृतका का ससुराल नोखा के केड़ली गांव में है। वह होली के मौके पर पीहर आई थी। उसके शव को नोखा के राजकीय अस्पताल ले जाया गया जहां पोस्टमार्टम कराया गया। भाई की रिपोर्ट पर रामदेव जाट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को राउण्डअप कर पूछताछ की जा रही है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें