
वाराणसी से मोदी, लखनऊ से राजनाथ, जेटली अमृतसर से लड़ेंगे चुनाव
नई दिल्ली।
भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पहली बार उत्तर प्रदेश में वाराणसी सीट से, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह लखनऊ और राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली पंजाब में अमृतसर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। भाजपा की केंदीय चुनाव समिति की ग्यारह घंटे चली मैराथन बैठक में पार्टी के दिग्गज नेताओं को चुनाव लड़ाने का फैसला किया गया। पार्टी ने चौथी सूची जारी करते हुये उत्तर प्रदेश के लिए 58 उम्मीदवारों के नाम तय किये।
मोदी को वाराणसी से चुनाव लड़ाने का निर्णय लेने के बाद इस सीट से वर्तमान सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को कानपुर से उम्मीदवार घोषित किया गया। राजनाथ सिंह गाजियाबाद के बजाय इस बार लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे। यह सीट पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने और फिर उनके सहयोगी लालजी टंडन ने जीती थी।
टंडन ने पहले यह सीट छोड़ने में टालमटोल किया था। चुनाव समिति ने सिंह को इस सीट से किस्मत आजमाने का मौका दे दिया है। अरूण जेटली पहली बार लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमायेंगे और पार्टी ने उन्हें अमृतसर से टिकट दे दिया है। अभी तक सीट पर जाने माने क्रिकेटर नवजोत सिद्धू के पास थी। जिन्होंने घोषणा की है कि अगर जेटली उनकी सीट से चुनाव लड़े तो वह नाराज नहीं होंगे। लेकिन कहीं और से चुनाव नहीं लड़ेंगे।
भाजपा ने मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को झांसी, उत्तरप्रदेश के पूर्व प्रदेेश अध्यक्ष कलराज मिश््र को देवरिया, वरिष्ठ नेता केशरीनाथ त्रिपाठी, पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को पीलीभीत, वर्तमान सांसद योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर, युवा सांसद वरूण गांधी सुल्तानपुर, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र राजबीर सिंह को एटा से प्र्रत्याशी घोषित किया। चुनाव समिति ने 12 राज्यों के लिये 98 उम्मीदवारों के नाम तय किए।
दिल्ली की सातों सीटों के लिये उम्मीदवार तय किये गये। पार्टी ने दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हर्षवर्द्धन को चांदनी चौक, राष्ट्रीय प्रवकता मीनाक्षी लेखी को नयी दिल्ली, परवेश वर्मा को पश्चिमी दिल्ली, रमेश विधूडी को दक्षिण दिल्ली, उदितराज को उत्तर पश्चिमी दिल्ली, मनोज तिवारी को उत्तर पूर्व, महेश गिरी को पूर्वी दिल्ली से टिकट दिया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सिने अभिनेता शत्रुघन सिन्हा को बिहार में पटना साहिब और सिने अभिनेत्री किरण खेर को चंडीगढ़ से उम्मीदवार घोषित किया गया।
बनारस से चुनाव लड़ना सम्मान की बात: मोदी
भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कहा है कि बनारस से लोकसभा चुनाव लड़ना सम्मान की बात है। पार्टी की लोकसभा चुनाव के लिए चौथी सूची जारी होने के बाद मोदी ने सोशल नेटवर्किग साइट पर कहा, बनारस से लोकसभा के लिए चुनाव लड़ना मेरे लिए सम्मान की बात है। मोदी को बनारस लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया है। उन्होंने पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पवित्र नगरी वाराणसी से लड़ना मेरे लिए गर्व की बात है। बनारस सीट से फिलहाल पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी सांसद हैं। वह कानपुर से चुनाव मैदान में उतरेंगे।
बीजेपी की तीसरी लिस्ट में घोषित कुछ चुनिंदा उम्मीदवार
उत्तर प्रदेश
वाराणसी - नरेंद्र मोदी
लखनऊ - राजनाथ सिंह
मुरली मनोहर जोशी - कानपुर
अरूण जेटली - अमृतसर
सहारनपुर- राघव रतन पाल
इटावा - अशोक दोहरे
भदोही - वीरेन्द्र सिंह मस्त
कैराना - हुकुम सिंह
मुजफ्फरनगर - संजीव पलियान
बिजनौर- राजेन्द्र सिंह
मुरादाबाद - कुंवर सवेर्रश सिंह
मेरठ - राजेन्द्र अग्रवाल
आगरा- राम शंकर कटेरिया
नोएडा - महेश शर्मा
फिरोजाबाद - एसपी सिंह बघेल
पीलीभीत - मेनका गांधी
सीतापुर - रमेश वर्मा
हरदोई - अंशुल वर्मा
सुल्तानपुर - वरूण गांधी
कन्नौज - सुब्रत पाठक
झांसी - उमा भारती
फतेहपुर - निरंजन ज्योति
फैजाबाद - लल्लू सिंह
राजबीर सिंह - एटा
गोरखपुर- योगी आदित्यनाथ
लालगंज - नीलम सोनकर
रॉबर्टसगंज - छोटेलाल खरवार
बस्ती - हरीश दि्वेदी
देवरिया - कलराज मिश्रा
जौनपुर - केपी सिंह
चंदौली - महेन्द्र नाथ पांडे
दिल्ली
चांदनी चौक - हर्षवर्धन
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली - मनोज तिवारी
पूर्वी दिल्ली - महेश गिरी
नई दिल्ली - मीनाक्षी लेखी
पश्चिमी दिल्ली - प्रवेश वर्मा
दक्षिण दिल्ली - रमेश विधूंड़ी
उत्तर पश्चिम दिल्ली - उदितराज
पंजाब
अमृतसर - अरूण जेटली
हरियाणा
गुड़गांव - राव इंद्रजीत सिंह
ओडिशा
अस्का - महेश मोहंती
चंडीगढ़ - किरण खेर
छत्तीसगढ़
सरगुजा - कमलभान सिंह
रायगढ़ - विष्णु देव सहाय
कोरबा - बंशी लाल महतो
बिलासपुर - रतनलाल साहू
राजनांदगाव - अभिषेक सिंह
रायपुर - रमेश बाइस
बस्तर - दिनेश कश्यप
कांकेर - बिक्रम उसेंडी
बिहार
पटना साहिब - शत्रुघन सिंहा
महाराजगंज - जनार्दन सिंह
उत्तराखंड
हरिद्वार - रमेश पोखरियाल निशंक
गढ़वाल पौढ़ी - बीसी खडंूरी
नैनीताल - भगत सिंह कोश्यारी
टिहरी - महारानी राज लक्ष्मी
सिक्किम
नरवभतु खाती वाड़ा
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें