बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन
बाड़मेर 
जिला प्रवक्ता मांगीलाल महाजन ने प्रेस विज्ञप्ती जारी कर बताया कि आगामी बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा चुनावी कार्यालय बाड़मेर शहर का उद्घाटन मुख्यअतिथी भाजपा के राज्य सभा सांसद रामनारायण जी डूडी द्वारा किया गया।
कार्यालय उद्घाटन समारोह में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य सभा सांसद डूडी ने नववर्ष कि शुभकामना दी और कहा कांग्रेस की नीतियों व शासन से लोग त्रस्त हो चुके है। भाजपा ने देश की जनता में खुशहाली व विकास के लिए गुजरात के विकासशील मुख्यमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी को देश का नेतृत्व सोपने का निर्णय लिया है।आप सभी कार्यकर्ता इस चुनावी समर में दिनरात मेहनत करके इस सीमान्त क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार को जिताकर भेजे। डूडी ने वाजपेयी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि पिछले 10 वर्षाे से यूपीए सरकार ने वाजपेयी सरकार की विकासशील योजनाओं को बंद कर उस पर पानी फेर दिया और देश को गर्त में लाकर खड़ा कर दिया। वर्तमान में देश कई कांग्रेसी नेता कांग्रेस कि नीतियों के खिलाफ दलबदल रहे है। क्यो कि उनकी नीतियां जन हितार्थ नहीं है।
लोकसभा प्रभारी कुलदीप धनकड़जी ने बताया कि बाड़मेर का भाजपा के कमल को जिताने का मन बना चुका है और वर्ष प्रतिपद्ा के अवसर पर नववर्ष के शुभकामनाओं के साथ चुनावी समर में भाजपा को जिताने के लिए जी जान से जुट गया है। यह चुनाव सिर्फ कर्नल सोनाराम नहीं लड़ रहे है। यह चुनाव देश में भाजपा की सरकार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बने प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्येक घर-घर जाकर वोट मांगने जायेगे।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप पालीवाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की इस चुनावी यज्ञ में आहुति देने के लिए अभी से लग जावें । यह चुनाव हिन्दुस्थान कि तकदीर व तस्वीर बदलेगी । कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मेजर परबतसिंह ने धन्यवाद देते हुए कहा की आप सभी कार्यकर्ता शहर के प्रत्येक वार्ड कि कमेटिया बनाकर घर घर जावें। और अपने पुराने कार्यकर्ता ओं से संपर्क कर उन्हे भी सक्रिय बनावें। ताकि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा के कमल को खिलायां जा सकें। कार्यक्रम का संचालन नगर परिषद के प्रतिपक्ष नेता सुरेश मोदी ने किया। कार्यक्रम में जिला पहाड़सिंह, ग्रामीणमण्डल अध्यक्ष, महावीरसिंह चूली, पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रागसिंह सोढा, नगर महामंत्री हरिसिंह राठौड़, नगर परिषद प्रतिपक्ष नेता सुरेश मोदी, बलवन्तसिंह भाटी, पूर्व अध्यक्ष गंगाविशन अग्रवाल, देवेन्द्र लेघा, धनाराज सोनी, रमेशसिंह ईंदा, आनन्द पुरोहित, जीवाराम मेघवाल, महेन्द्र पुरोहित, अशोक सारला, नारूसिंह, भगवानदास ठारवानी, रामसिंह बोथिया, अमृतलाल जैन, अशोक दर्जी, सम्पत छाजेड़, मदन बोथरा, प्रकाश सर्राफ, मोहनलाल कुर्डिया, लक्ष्मण वडेरा, रामदान चारण, कल्याणसिंह बीदावत, सवाईसिंह ढिमा, राजाराम सर्राफ, महेश सोनी, राणसिंह चूली, चूनीलाल प्रजापत, फुसाराम पंवारा, शंकरलाल गोली, पवन जांगीड़, बिहारीलालमाली, नारायण जोशी, पुखराज, रामावत, महेश नेहरू, रूपाराम मूंढ, आम्बालाल अलबेला एवं शहर के सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता एवं पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top