बजट में राजस्थान सरकार खोलेगी घोषणाओं का पिटारा!
जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरूवार को अपने दूसरे कार्यकाल का पहला बजट विधानसभा में पेश करेगी। लोकसभा चुनाव को देखते हुए फिलहाल आगामी चार महीनों के लिए लेखानुदान ही विधानसभा में रखा जाएगा। हालांकि संभावना जताई जा रही है कि बजट के दौरान कुछ विशेष घोषणाएं हो सकती हैं। इसके लिए पिछले दो महीने से राज्य सरकार की ओर से तैयारियां चल रही थीं।
हो सकती है ये घोषणाएं
लोकसभा चुनावों को नजर में रखते हुए सरकार लोकलुभावन घोषणाएं कर सकती है। साथ ही राज्य सरकार का यह पहला बजट है। ऎसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार प्रदेश में आमजन और कर्मचारियों के लिए कुछ घोषणाएं कर सकती है।
इसके तहत प्रदेश में शिक्षक भर्ती के लिए एक परीक्षा, अनुसूचित जनजाति क्षेत्र में महाराणा प्रताप बटालियन, पुलिस कल्याण बोर्ड का गठन, किसानों को खेती के लिए एक फीसदी की दर से कृषि ऋण और गांवों में चौबीस घंटे घरेलू बिजली की सप्लाई सहित विभिन्न घोषणा हो सकती हैं। इसके तहत सभी विभागों से चार माह के लिए खर्च की जाने वाली राशि का हिसाब मांगा गया। इस आधार पर ही सरकार लेखानुदान सदन में रखेगी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें