डॉ. ओ.पी. यादव को महात्मा गांधी मीडिया एक्सीलेंस आवार्ड
जयपुर।
 राजस्थान डी.डी. न्यूज नई दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. ओ.पी. यादव को ''महात्मा गांधी मीडिया एक्सीलेंस अवार्डÓÓ से सम्मानित किया गया। यादव को यह पुरस्कार केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री तारिक अनवर, पूर्व राज्यपाल श्री भीष्म नारायण सिंह, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य, गुरिंदर सिंह और हांगकांग जैम्स स्टोन इण्डस्ट्री के चैयरमेन एवं एन.आर.आई.नीरज कुमार जैन ने नई दिल्ली में आयोजित 33वीं अन्तर्राष्ट्रीय एन.आर.आई. कॉन्फ्रेन्स में दिया।पुरस्कार के रूप में यादव को महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ स्वर्ण पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
डॉ. यादव को यह पुरस्कार उनके विशेष कार्यक्रम ''गांधी एण्ड खादी विजन फोर वल्र्डÓÓ के लिए दिया गया है जिसका प्रसारण 33 वीं अन्तर्राष्ट्रीय एन.आर.आई. कांफ्रेंस में किया गया था और इसकी दुनिया भर से आए प्रवासी भारतीयों ने काफी सराहना की थी।
इस मौके पर कृषि राज्यमंत्री तारिक अनवर ने डॉ. यादव के कार्यों की सराहना की। हांगकांग निवासी श्री नीरज के. जैन ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम निश्चित तौर पर प्रवासी भारतीयों को अपने वतन से जोडऩे के साथ गांधी जी के शांति संदेश को दुनिया भर में पहुंचाने में मददगार साबित होंगे।
इस अन्तर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन ''एन.आर.आई. वेलफेयर सोसायटी ऑफ इंडियाÓÓ की ओर से किया गया था जिसमें 250 से भी अधिक प्रवासी भारतीयों ने भाग लिया और देश के विकास के लिए निवेश की पहल की।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top