हर समय तत्पर रहूंगी - डा. चैधरी
बाड़मेर।
शनिवार की रोज भाजपा प्रदेष कार्यकारिणी सदस्या डाॅ. प्रियंका चैधरी ने कल्याणपुर के नागणेची माता मंदिर नागाणा में दर्षन कर आषीर्वाद लिया। इस दौरान जिले में शांति व सद्भाव एवं विकास की कामना की। इस दौरान उनका कल्याणपुर में ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
वहीं डाॅ. प्रियंका चैधरी ने महिलाओं व ग्रामीणों की समस्याऐं सुनी तथा हर समस्या के समाधान का आष्वासन देते हुए कहा कि वे उनकी बेटी बनकर हर समय उनके साथ रहते हुए समस्याओं का समाधान करेगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आपने भाजपा को विधानसभा चुनावों में भरपूर समर्थन देकर श्रीमति वसुन्धरा राजे को मुख्यमंत्री बनाया है इसी प्रकार आगामी लोकसभा चुनावों में भी भाजपा के प्रत्याषी को समर्थन देकर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनायें।
इस दौरान डाॅ. प्रियंका चैधरी का विभिन्न जगहों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। वहीं उन्होंने आमजन की समस्याऐं सुनी और उनके समाधान के लिए पूर्ण प्रयास करने का आष्वासन दिया। इस दौरान उनके साथ उम्मेदसिंह आराबा, कल्याणपुर सरपंच दौलाराम, हनुमानराम थोरी, पूर्व प्रधान नाहरसिंह, गणेषाराम चैधरी, मुल्तानसिंह राजपुरोहित, पूनाराम गोदारा, जेठाराम थोरी, पूर्व सरपंच जोराराम भाखर, माणकाराम मूढ, रमेष सियाग, जेठाराम कड़वा, मोहनसिंह चैधरी सहित कई कार्यकर्ता रहे।
.jpg)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें