फिर आतंकी हमले की साजिश नाकाम
नई दिल्ली।
संसद की 12वीं बरसी के दिन पुलिस ने दिल्ली में एक और आतंकी हमले की साजिश नाकाम कर दी। पुलिस ने लश्कर के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। हरियाणा के मेवात से मोहम्मद साजिद को गिरफ्तार किया गया है।
शुक्रवार को ही के दिन आतंकियों ने संसद पर हमला किया था। आज ही के दिन 12 साल पहले इस हमले ने भारतीय लोकतंत्र को थर्रा दिया था। पूरा देश भौचक था कि आखिर संसद पर हमला कैसे हो सकता है।
गोलियों की आवाज, हाथों में एके-47 लेकर संसद परिसर में दौड़ते आतंकी, बदहवास सुरक्षाकर्मी, इधर से उधर भागते लोग, कुछ ऎसा ही नजारा था संसद भवन का। जो हो रहा था वो उस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें