राष्ट्रीय उपभोंक्ता दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन

बाडमेर, 24 दिसम्बर। 
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 24 दिसम्बर के उपलक्ष में मंगलवार को जिला रसद कार्यालय द्वारा उपभोक्ताओं को जाग्रत करने हेतु कलक्ट्रेट के सामने प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। 
प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला कलक्टर भानु प्रकाष एटूरू द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में उपभोक्ताओं से जुडे विभिन्न विभागों द्वारा काउन्टर स्थापित कर उपभोक्ताओं को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। जिला रसद अधिकारी सुरेशदत्त पुरोहित ने बताया कि प्रदर्शनी में डेयरी विभाग द्वारा शुद्ध दूध की जाॅच करने, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा शुद्ध पानी की जाॅच करने, सी.सी.डी.यू. की आई.ई.सी. अनुभाग द्वारा जनता में जल संरक्षण एवं भू जल रिचार्ज तकनीक, जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा विद्युत मीटर की जांच तथा राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा राज ब्राण्ड के उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। 
पुरोहित ने बताया कि प्रदर्शनी में पेट्रोल में मिलावट की स्पाॅट जाॅच करने, गैस एजेन्सियों द्वारा एलपीजी सलेण्डर के उपभोग में सुरक्षा तथा आधार कार्ड से अपने उपभोक्ता सदस्यों को जोडने तथा लीड बैंक द्वारा उपभोक्ताओं को आधार कार्ड से अपने बैंक खातों का सिडिंग करने आदि कीे जानकारियां दी गई। उन्होने बताया कि प्रदर्शनी में उद्योग विभाग, परिवहन विभाग, दूर संचार विभाग एवं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा भी काउन्टर स्थापित कर उपभोक्ताओं को उनके विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। प्रदर्शनी में उपभोक्ताओं ने सम्मिलित होकर उपभोक्ता जागरूकता से संबंधित जानकारियां प्राप्त की।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top