वेश्यावृत्ति अड्डे का भंडाफोड़, लड़कियां फरार
जयपुर। 
राजधानी जयपुर में सोमवार सुबह पुलिस ने वेश्यावृत्ति अड्डे का भंडाफोड़ किया। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने इस दौरान एक महिला को वेश्यावृत्ति के आरोप में गिरफ्तार किया है।्र
पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सेक्टर 11 में कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी रीना रॉय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और यहां पर किराए पर मकान ले कर रह रही थी। महिला पर आरोप है कि वह लड़कियां सप्लाई करती थी। पुलिस की दबिश का पूर्व में ही पता चल जाने के कारण वेश्यावृत्ति में लिप्त लड़कियों को भगा दिया गया। 
जंगल में मिली जलती कार 
वहीं मुहाना थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक जली हुई कार मिलने से सनसनी फैल गई। गाड़ी के पास से न तो कोई व्यक्ति मिला है और न ही इसकी कोई सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top