वाजपेयी के आदर्शों एवं मार्ग पर चलने का लिया सकल्प
बाड़मेर, 25 दिसम्बर।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 89वें जन्म दिवस पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजकीय चिकित्सालय में मरीजों को फल व बिस्किट वितरित कर उनका जन्म दिवस मनाया व प्रचारमंत्री रमेशसिंह ईदा ने बताया कि आज ही के दिन 1924 में ग्वालियर में जन्मे वाजपेयी देश के महाजननायक व भारत के प्रधानमंत्रियों में से एक रहे और अपने राजनीतिक कार्यकाल में देश के कई अहम पदों पर रहे। उनके जन्म दिवस पर आज राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में भाजपा जिलाध्यक्ष मेजर पर्बतंिसह के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित कर वाजपेयी के बताए आदर्शों एवं मार्ग पर चलने की बात पर चलने का सकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष मेजर पर्वतसिंह ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महापुरूष कम ही पैदा होते है जिनकी नई सोच की वजह से भारत विकासषील देषों में शामिल हुआ।
भाजपा वरिष्ठ नेता असरफ अली ने बताया कि भारत के इतिहास में एक फक्र वक्ता, एक नई सोच और हिन्दुस्तान को बुलन्दियों के शिखर पर पहुंचाने वाले वाजपेयी जैसे जननायक पर हिन्दुस्तान के हर ईसान को फक्र है।
जिलामहमंत्री वीरसिंह भाटी ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में देष ने उत्तरोतर प्रगति की व देष में नये विकास के आयाम स्थापित किये।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मेजर पर्बतसिंह राठौड़, वीरसिंह भाटी, नगर अध्यक्ष कैलाश मेहता, तेजदान चारण, पहाड़सिंह चूली, पार्षद प्रकाश सर्राफ, अरविन्द जांगिड, धनराज सोनी, अशरफ अली, रमेश गौड़, हठेसिंह रामदेरिया, अशोक संखलेचा, रमेशसिंह इन्दा, लोकेन्द्रसिंह ढ़ीमा, हितेन सिन्धी, प्रवीणसिंह आगोर, कैलाश आचार्य व भरत शर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें