साई ने कबूला, 8 लड़कियों से थे संबंध 
सूरत। 
रेप का आरोपी नारायण साई पहले तमाम इल्जामों से इनकार कर रहा था, लेकिन अब वह हर जुर्म का इकरार कर रहा है। 
नारायण साई ने पहली बार यह कुबूल किया कि उसके अपनी पत्नी जानकी के अलावा भी करीब 8 लड़कियों से संबंध थे। साई ने यह भी कबूला कि उसका एक बेटा है। लेकिन साथ ही यह भी कहा कि ये सब उसने अपनी पत्नी जानकी से पूछकर किया। 
वह बलात्कार की रिपोर्ट लिखाने वाली लड़की को जानने की बात भी कबूल रहा है, लेकिन अपनी सफाई में कह रहा है कि उसने उसका बलात्कार नहीं किया, बल्कि वह तो उससे प्यार करता था।

पत्नी ने खारिज किए दावे 
पुलिस के पास बयान देने पहुंची नारायण साईं की पत्नी जानकी ने उसके इस नए दांव को सिरे से खारिज कर दिया है। उसने कहा है कि जमुना से रिश्तों को लेकर नारायण साईं झूठ बोल रहा है। उसने ना तो कभी नारायण साईं को किसी से रिश्ते बनाने की इजाजत दी और न ही वो यह बात जानती थी। लेकिन उसे अपने पति और जमुना के रिश्तों को लेकर शक जरूर था और एक बार उसने दोनों को रंगे हाथों पकड़ा था।


"जमुना मेरे बेहद करीब"
नारायण साई ने माना कि उसके अपनी पत्नी के अलावा भी कई लड़कियों से शारीरिक संबंध थे, उसने माना है कि वह अपनी साधिका जमुना के बेहद करीब है। साथ ही, सूरत की जिस लड़की ने उस पर बलात्कार का इल्जाम लगाया है, वह उससे भी बेइंतहा प्यार करता है। पूछताछ में साई ने बताया कि कुछ लड़कियों से मेरे संबंधों की जानकारी मेरी पत्नी को नहीं थी, लेकिन जमुना से रिश्ते के लिए उसने रजामंदी दी थी। 

बीवी से संतान नहीं,इसलिए..

साई का कहना है कि दरअसल, मेरी पत्नी जानकी गर्भधारण नहीं कर सकती थी, इसलिए मैंने उससे पूछ कर जमुना से रिश्ते बनाए थे, ताकि उसकी गोद भर सकूं। 58 दिन तक पुलिस से लुका छिपी का खेल खेलने के बाद दिल्ली पुलिस ने नारायण सांई को पिछले दिनों हरियाणा के पीपली गांव से गिरफ्तार किया था। 






0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top