सरकार बनते ही 30 आईएएस का ट्रान्सफर 
जयपुर। 
राज्य सरकार में मंत्रिमण्डल गठन के एक दिन बाद ही शनिवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल भी कर दिया। अपने 12 मंत्रियों को केबिनेट में शामिल करने के साथ 30 आईएएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंप दी। 

राज्य में प्रचंड जनादेश मिलने के बाद गत दो दिन में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने यह संदेश दे दिया कि वह जनता की कसौटी पर खरा उतरने के लिए तैयार हैं। 

इन अधिकारियों को बदला गया विभाग

1. उमराव सालोदिया, महानिदेशक, जवाहर कला केन्द्र, जयपुर
2. अशोक सम्पतराम, अतिरिक्त मुख्य सचिव, कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी विभाग
3. अशोक शेखर, अतिरिक्त मुख्य सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलात
4. जीएस संधु, अतिरिक्त मुख्य सचिव, अल्पसंख्यक मामलात विभाग एवं वक्फ बोर्ड
5. सुनील अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह, नागरिक सुरक्षा, गृह रक्षा, जेल विभाग एवं पदेन मुख्य सतर्कता आयोग
6. राकेश वर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रशासनिक सुधार, समन्वय, जन अभियोग निराकरण, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग
7. कुमारी गुरजीत कौर, अतिरिक्त मुख्य सचिव, आयुर्वेद विभाग
8. राजहंस उपाध्याय, अतिरिक्त मुख्य सचिव, सहकारिता विभाग
9. विपिनचन्द्र शर्मा, प्रमुख शासन सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग
10. प्रदीप सेन, प्रमुख शासन सचिव, संस्कृत शिक्षा विभाग
11. डॉ. पुरषोत्तम अग्रवाल, महानिदेशक, इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान
12. देवेन्द्रभूषण गुप्ता, प्रमुख शासन सचिव, नगरीय विभाग एवं आवासन विभाग, स्वायत्त शासन विभाग
13. अजीत कुमार सिंह, प्रमुख शासन सचिव, खेल एवं युवा मामलात विभाग
14. मुकेश कुमार शर्मा, प्रमुख शासन सचिव, परिवहन विभाग एवं आयुक्त, परिवहन विभाग
15. डॉ. ललित मेहरा, प्रमुख शासन सचिव, सिंचित क्षेत्र विकास
16. खेमराज चौधरी, प्रमुख शासन सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग
17. गिरिराज सिंह, प्रमुख शासन सचिव, रम एवं नियोजन विभाग
18. संजय दीक्षित, आयुक्त, विभागीय जांच
19. प्रेमसिंह मेहरा, प्रमुख शासन सचिव, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल विभाग
20. वीनू गुप्ता, प्रमुख शासन सचिव, उद्योग, राजकीय उपक्रम विभाग एवं प्रबंध निदेशक, राजस्थान औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम
21. डॉ. सुबोध अग्रवाल, प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग
22. संजय मल्होत्रा, आयुक्त, वाणिज्य कर विभाग
23. अभय कुमार, शासन सचिव, पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी विकास विभाग एवं प्रबंध निदेशक आरसीडीएफ
24. अखिल अरोड़ा , शासन सचिव, आयोजना एवं आयुक्त एवं शासन सचिव सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग
25. कुलदीप रांका, सदस्य, राजस्व मंडल, अजमेर
26. नरेशपाल गंगवार, आयुक्त, राजस्थान प्राथमिक शिक्षा परिषद
27. भास्कर आत्माराम सांवत, प्रबंध निदेशक, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम
28. अजिताभ शर्मा, शासन सचिव, जलसंसाधन विभाग, राज्य जलसंसाधन आयोजना विभाग एवं इंदिरा गांधी नहर विभाग
29. नवीन महाजन, आयुक्त, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग 
30. सिद्धार्थ महाजन, आयुक्त, रोजगार गारंटी योजना

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top