मुख्यमंत्री ने जारी किए वर्ष 2014 के लिए छुटि्टयों के आदेश
जयपुर।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को वर्ष 2014 के लिए 15 सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की। इन छुटि्टयों में ज्यादातर बड़े त्योहार और पर्व शामिल है। 

इस तरह रहेगा अवकाश का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अगले वर्ष धुलण्डी 17 मार्च (सोमवार), वार्षिक बैंक खाता बन्दी एक अप्रैल (मंगलवार), रामनवमी 8 अप्रैल (मंगलवार), डॉ. अम्बेडकर जयन्ती 14 अप्रैल (सोमवार), स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त (शुक्रवार), जन्माष्टमी 18 अगस्त (सोमवार), गांधी जयन्ती 2 अक्टूबर (गुरूवार), विजयादशमी 3 अक्टूबर (शुक्रवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

वहीं, दिवाली का अवकाश 23 अक्टूबर (गुरूवार), गोवर्घन पूजा 24 अक्टूबर (शुक्रवार), गुरूनानक जयन्ती 6 नवम्बर (गुरूवार), क्रिसमस डे 25 दिसम्बर (गुरूवार) को घोषित किया गया है।

चांद दिखने पर निर्भर होंगी ये छुटि्टयां

इदुलफितर, ईदुलजुहा और मोहर्रम का अवकाश क्रमश: 29 जुलाई, 6 अक्टूबर और 4 नवम्बर को घोषित किया गया है। हालांकि चांद दिखने के आधार पर इन छुटि्टयों में फेरबदल हो सकता है। 

रविवार को आएंगे ये अवकाश

गणतन्त्र दिवस, महावीर जयन्ती और रक्षा बन्धन अगले साल रविवार को होने के कारण इनको सूची में शामिल नहीं किया गया है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top