हॉकी विश्वकप की मेजबानी भारत को
नई दिल्ली।
हॉकी विश्वकप(पुरूष) मेजबानी अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने भारत को सौंपा जाना तय हो गया है। इस फैसले के बाद अब तीसरी बार हॉकी विश्वकप भारत में होने जा रहा है। यह मेजबानी 2018 के टूर्नामेंट के लिए मिली है।
स्विटजरलैंड के लुसाने में बीयू रिवेज होटल में गुरूवार को हुए भव्य समारोह में हॉकी विश्वकप की पुरूष स्पर्धा की मेजबानी की दावेदारी हॉकी इंडिया के पक्ष में गई, वहीं महिला विश्वकप हॉकी की मेजबानी इंग्लैंड को मिली।
इंग्लैंड में हॉकी विश्वकप (महिला) का आयोजन सात से 21 जुलाई, 2018 के बीच होगा, वहीं भारत में हॉकी विश्वकप (पुरूष) का आयोजन एक से 16 दिसंबर, 2018 के बीच होगा।
एफआईएच के अध्यक्ष लीएंद्रो नेग्रे का कहना है कि मैं इंग्लैंड हॉकी एवं हॉकी इंडिया को हॉकी विश्वकप-2018 के क्रमश: महिला एवं पुरूष स्पर्धा की मेजबानी हासिल करने पर अपनी शुभकामनाएं देता हूं। दोनों ही दावेदारों के दावे काफी मजबूत थे और एफआईएच अपने सबसे प्रतिष्ठित आयोजन को इंग्लैंड और भारत को सौंपते हुए बेहद आशावान है।""
2018 में होने वाले हॉकी विश्वकप के महिला एवं पुरूष, दोनों प्रतियोगिताओं में 18-18 देश हिस्सा लेंगे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें