क्रिकेटर विनोद कांबली अस्पताल में भर्ती 
मुंबई। 
क्रिकेटर विनोद कांबली की तबीयत अचानक खराब होने की खबर है। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत पर मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कांबली को चिकित्सकों की गहन निगरानी में रखा गया है। जानकारी के अनुसार कांबली को सुबह-सुबह सीने में तकलीफ महसूस की लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया। जब तकलीफ बढ़ी तो उन्हें तुरंत अस्पताल भर्ती कराया गया।
उल्लेखनीय है कि कांबली उन चंद भारतीय क्रिकेटर्स में से हैं जिन्हें उनके खेल के साथ-साथ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से नजदीकियों के लिए भी जाना जाता है।कांबली और सचिन बचपन के दोस्त हैं। हालांकि कांबली सचिन के संन्यास पर अपने बेबाक बयानों से काफी चर्चा में रहे हैं।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top