विकास में युवा बनेंगे भागीदारः डा. प्रियंका
बाड़मेर 
’भाजपा युवाआंे के विकास के लिए अग्रसर है। भाजपा की युवाओं को अधिकाधिक रोजगार देने की घोषणा से बुजूर्ग जनों की अधिकाधिक सेवा हो सकेगी। साथ ही इनको दर-दर की ठोकरें नहीं खानी पड़ेगी। कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते क्षेत्र के अधिकांष युवा गुजरात रोजगार के लिए जाने को मजबूर है। कांग्रेस पार्टी ने हमेषा दलितों को वोट बैंक ही समझा। इनका कभी भी विकास नहीं होने दिया। आजादी के इतने साल बाद भी इनकी स्थिति दयनीय है। भाजपा इनके विकास के लिए हमेषा तत्पर है।’ 
यह बात बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र की भाजपा उम्मीदवार डा. प्रियंका चैधरी ने शुक्रवार को गालाबेरी, देवाणियों की ढाणी, धन्ने की ढाणी, षिवकर में आयोजित जन सभा मेें कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं का भी शोषण किया। कांग्रेस के छह मंत्री जेल में है। महिलाएं इनके पास समस्याएं ले जाने से डरती है। सबको अपनी इज्जत रखनी आती है। इन सभाओं में डा. प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कोई खास कार्य नहीं हो पाए। बाड़मेर लिफ्ट केनाल लाने का असली श्रेय वसुंधरा राजे को जाता है। जिनके कार्यकाल में केनाल के बजट का आबंटन किया गया, साथ ही बाड़मेर से जैसलमेर के बीच पाइप लाइन बिछाई गई। कांग्रेस तो बनता काम देख वाहवाही लेने का प्रयास कर रही है। साथ ही आनन फानन में बिना फिल्टर किए पानी की सप्लाई की जा रही है। उन्होंने भाजपा सरकार आने पर नहरी पानी से ग्रामीण अंचलों को भी लाभांवित करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान गोविन्द भील, प्रतापाराम, सवाईराम मेघवाल, एडवोकेट गणेषाराम मेघवाल, रामसिंह बोथिया, टाउराम पूनड़, सवाईराम मेघवाल, रणवीरसिंह भादू, मूलाराम भांभू, रेखाराम सरपंच, अचलाराम सियोल, फतेहसिंह कुड़ला ने संबोधित कर भाजपा को और अधिक मजबूती देने का आह्वान किया। 

सदस्यता ग्रहण कीः कवास में सोनाराम पोटलिया कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष भुरटिया, मोहनलाल प्रजापत, जगसिंह भुरटिया ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसी तरह मातासर भुरटिया में देदाराम मेघवाल, राउराम मेघवाल, सोनाराम मेघवाल, जोधाराम मेघवाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। डा. प्रियंका चैधरी ने इनका भाजपा में स्वागत किया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top