कांग्रेस नेता मौका परस्त: डा. प्रियंका
बाड़मेर 
‘कांग्रेस में अब अच्छे नेता नहीं रहे। ये मौका परस्त है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं को चुनाव के वक्त गरीब, किसान, मजदूर व दलित याद आते है। उनको लुभाने के लिए तरह-तरह की बातें करते है, लेकिन जनता को इनसे जागरूक रहना होगा। मैं यह पूछना चाहती है कि पिछले पांच वर्षों के राज में कांग्रेस के नेताओं ने किन-किन गरीबों को अमीर बनाया। किन किसानों व महिलाआंे को खुषहाल बनाया। इनकी स्थिति तो कांग्रेस राज में और भी बदतर हो गई है। कांग्रेस के विधायक ने तो मात्र चाटुकारों को आगे बढ़ाने का काम किया है। ’ 
यह बात बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र की भाजपा उम्मीदवार डा. प्रियंका चैधरी ने मंगलवार को लंगेरा, आंटी, बालेरा, रड़वा, जूना पतरासर, दरूड़ा, बाड़मेर शहर के लक्ष्मी नगर, गांधी नगर आदि विभिन्न वार्डों में आयोजित जन सभा मेें कही। उन्होंने आष्वासन दिया कि भाजपा सरकार आने पर क्षेत्रीय समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में महिलाओं व दलितों पर अत्याचार बढ़े है। हालात यह रहे कि महिलाएं कांग्रेस विधायक के पास समस्याएं ले जाने के लिए घबराती रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में दलितों पर आए दिन अत्याचार होते रहे, लेकिन इनकी सुनने वाला कोई नहीं था। भाजपा सरकार आने पर दलितों व महिलाओं केे प्राथमिकता के आधार पर कार्य करवाएं जाएंगे। 
एडवोकेट गणेष कुमार मेघवाल ने कहा कि दलितों को कांग्रेस सरकार ने कमजोर करने का काम किया है। हर बार इन लोगों ने झांसा देने का कार्य किया। उन्होंने आह्वान किया कि भाजपा उम्मीदवार डा. प्रियंका चैधरी को भारी मतों से विजयी बनाएं। 
सभा को एडवोकेट गणेष कुमार मेघवाल, नखताराम मेघवाल जसाई, सवाईराम मेघवाल, हेमसिंह पुरोहित, टाउराम मेघवाल, हेमसिंह, अषरफ अली, नवलाराम, हजारीमल गढवीर, बगताराम, नखताराम, नेमाराम, मूलचंद पूनड़, हीाराम, पेमाराम, गोपालसिंह, हरेसिंह, रेहमतुल्ला खां, संजू, सारो देवी, हरीसिंह राठौड़, नरपतसिंह सुरा, रघुवीरसिंह राठौड़, रणवीरसिंह भादू, ठेकेदार कालूराम आदि ने संबोधित कर भाजपा प्रत्याषी डा. प्रियंका चैधरी को भारी वोटों से जिताने का आह्वान किया। 

भाजपा की सदस्यता ग्रहण कीः मंगलवार को दरूड़ा में मेघवाल समाज के रूपाराम मेघवाल, नायकाराम मेधवाल, गोरधनराम मेधवाल, नुकलाराम मेघवाल, हंजारीमल मेघवाल, बगताराम मेघवाल, भील समाज के हिन्दूराम भील, ढोलाराम भील, नखताराम भील आदि पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसी तरह ठेकेदार कालूराम, सलू मोहम्मद ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। डा. प्रियंका चैधरी ने इनको पुष्प अर्पित कर पार्टी में इनका स्वागत किया। 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top