उदयपुर।
रेप के आरोपी नारायण साईं की सेविका गंगा को उदयपुर से हिरासत में लिया गया है। सूरत पुलिस ने गंगा को हिरासत में लिया है। वह 6 अक्टूबर से फरार चल रही थी। गंगा को धर्मिष्ठा नाम से भी जाना जाता है।
नारायण साईं पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली सूरत की महिला ने आरोप लगाया था कि गंगा आसाराम के बेटे को लड़कियां सप्लाई करती थी। वह लड़कियों को नारायण साईं के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करती थी। सूरत में नारायण साईं के खिलाफ सूरत की महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया था। केस दर्ज होने के बाद से नारायण साईं फरार है।
सूरत पुलिस ने उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया था। साईं ने ओजस्वी नाम से अपनी राजनीतिक पार्टी भी बना ली है। साईं पार्टी के लिए प्रचार भी कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के प्रचार के लिए साईं हाल ही में दिल्ली भी गया था। साईं ने अपना हुलिया बदल लिया है,इसलिए पुलिस उसे पहचान नहीं सकी।
ओजस्वी पार्टी का उपाध्यक्ष होने का दावा करने वाले ओमजी ने पार्टी दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उसने कहा कि नीलम दुबे आसाराम की आधिकारिक प्रवक्ता नहीं है। नाबालिग से यौन शोषण का आरोपी आसाराम जोधपुर की जेल में कैद है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें