डा. प्रियंका ने किया  बाड़मेर विधानसभा दौरा, जनता  से किया वादा 

बाड़मेर 
विधानसभा की भाजपा उम्मीदवार डा. प्रियंका चैधरी ने बाड़मेर विधानसभा की कई ग्रामों पंचायतों व राजस्व गांवों का दौरा कर मतदाताओं से जन संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने जनता के साथ रहकर उनकी मंषा अनुरूप जनहित में कार्य करने का वादा किया। इस दौरान लोगों ने पेयजल, बिजली, चिकित्सा सेवा, सड़क, षिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए डा. प्रियंका से सहयोग मांगा। डा. प्रियंका ने विष्वास दिलाया कि जन भावनाओं के अनुरूप वे कार्य करेगी। 
निजी प्रवक्ता जय चैधरी ने बताया कि डा. प्रियंका चैधरी ने भाडखा, रोहिली, मूढों की ढाणी, जाखड़ों का तला, खोथो की ढाणी, सनावड़ा आदि क्षेत्रों का दौरा कर सघन जन संपर्क किया। इस दौरान इनके साथ फकीर उम्मेद अली, जालूराम बेनीवाल, भाजपा युवा नेता अषरफ अली, जवाहरलाल नेहरू, बाछड़ाउ के पूर्व सरपंच मानाराम बेनीवाल, जोगाराम जाखड़, लूणाराम बेनीवाल सहित कई नेता रहे। इस दौरान विभिन्न लोगों ने क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। डा. प्रियंका ने लोगों को भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार आने पर प्राथमिकता के साथ इन समस्याओं को हल किया जाएगा। 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top