हाथ पर"कमल"का फूल, कांग्रेस को एतराज 
जयपुर। 
कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश में लाखों महिलाओं के हाथ पर मेंहदी से कमल का फूल बनाने के बयान पर राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को शिकायत भेज कर कड़ा एतराज जताया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विधि एवं चुनाव व्यवस्था समिति के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार किसी भी मतदान केन्द्र पर किसी भी राजनीतिक दल का चुनाव चिह्न प्रदर्शित नहीं किया जा सकता। 
उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष सुमन शर्मा ने एक बयान में कहा है कि राज्यभर में एक करोड़ महिलाओं के हाथों पर भाजपा का चुनाव चिह्न कमल मेंहदी से बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के इस कृत्य से हजारों महिलाएं मतदान करने से वंचित हो जाएंगी। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि भाजपा के महिला मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान पर रोक लगाई जाए।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top