सरहदी गांवों के विकास के लिए भाजपा ही विकल्प: कर्नल मानवेंद्र
बाड़मेर । 
कांग्रेस की सरकार ने राजस्थान को वापस बीमारू राज्य बना दिया है। पांच साल पहले हुई जनता की गलती का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा है। वसुंधरा राजे के शासनकाल में शुरू हुई पेयजल योजनाओं को कांग्रेस ने बंद ही रखा। सरहदी गांव आज भी पानी की विकट समस्या से जूझ रहे है। कांग्रेस ने पिछले चार महीने में केवल योजनाओं के शिलान्यास कर पत्थर लगाने का काम ही किया है। अब जनता इनके बहकावे में नहीं आएगी। सरहदी गांवों के विकास के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प है। यह बात शिव विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कर्नल मानवेंद्रसिंह ने शिव कस्बे के डाक बंगला के पास आयोजित सभा में कही।

पूर्व विधायक जालमसिंह रावलोत ने संबोधित करते हुए कहा कि सुराज लाने के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे कृत संकल्पित है। उनको मजबूती देने के लिए शिव की जनता भारी बहुमत के साथ भाजपा प्रत्याशी को जिताएगी। सभा को कई वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। वहीं कर्नल मानवेंद्रसिंह ने विभिन्न गांवों में पहुंच प्रचार भी किया।1

भाजपा शासन में सुरक्षित रहेगी महिलाएं: चित्रासिंह

शिव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कर्नल मानवेंद्रसिंह के पक्ष में उनकी धर्मपत्नी चित्रासिंह ने रविवार को चैहटन क्षेत्र के ढोक, घोनिया, बीजराड़, सुकालिया, मते का तला, देदूसर, नवातला, हुरों का तला, समेलों का तला, केलनोर आदि गांवों में प्रचार किया। विभिन्न गांवों में सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को पूरी सुरक्षा भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही दे सकती है। उन्होंने मौजूदा कांग्रेस शासन पर निशाना साधते हुए कांग्रेस को महिला विरोधी बताया। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि भाजपा ही सीमावर्ती गांवों का संपूर्ण विकास कर सकती है। इस दौरान ढोक सरपंच पीरसिंह, चैहटन उपसरपंच अजीतसिंह, डूंगरसिंह राठौड़, किस्तूराराम मेघवाल, मोहनसिंह देदूसर, देवीचंद कागा, सुशीला मेहता, पंचायत समिति सदस्य कंचन कंवर, हमीरसिंह केलनोर, बीजराड़ सरपंच भलाराम चैधरी, गिरधरसिंह सोढ़ा, छुगसिंह गिराब, रघुवीरसिंह तामलोर सहित कई कार्यकर्ता साथ थे।

आज यहां करेंगे प्रचार

मानवेंद्रसिंह सोमवार को साजीतड़ा, नागड़दा, कायम की बस्ती, कोरियों की बस्ती, अमरसिंह की ढाणी, मौखाब, रामदेरिया, काश्मीर, गौसियों की ढाणी, उंडू, राजबेरा, कानासर, आरंग, चोचरा, भिंयाड़, रातड़ी आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क करेंगे। वहीं चित्रासिंह उपरला, पराड़िया, खारिया, दर्जियों का तला, धारासर, बजरंगपुरा, रतासर, जैसार आदि गांवों में प्रचार करेंगी।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top