...और रो पड़े दिग्विजय सिंह के बेटे 
राघौगढ़।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह के बेटे और राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के संभावित कांग्रेस प्रत्याशी जयवर्घन सिंह की आंखें उस समय छलक उठीं, जब वह कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।उल्लेखनीय है कि गुरूवार को राघौगढ़ में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन था।सम्मेलन को संबोधित करते हुए जयवर्घन सिंह ने कहा कि पिता दिग्विजय सिंह ने उन्हें राजनीति में आने से मना कर दिया था।लेकिन उनकी भावनओं को देखते हुए माता श्रीमती आशा देवी सिंह ने उनको राजनीति, सेवा के रूप में करने का आर्शीवाद दिया था। मां का जिक्र करने के बाद वह रो पड़े।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top