भाजपा ही विकास की जननीः डा. प्रियंका
‘भाजपा के शासनकाल में राजस्थान का महत्वपूर्ण विकास हुआ है। वसुंधरा राजे का कार्यकाल आप लोगांे ने देखा था। उससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत कहा करते थे कि खजाना खाली है। वसुंधरा राजे के सरकार में आते ही खजाना भर गया। कारण कि सकारात्मक सोच थी। नेतृत्व करने की क्षमता थी। उन्होंने आम जनता के हर वर्ग को साथ लेकर कार्य किया। दस लाख युवाओं को नौकरी दी गई। कांग्रेस सरकार ने तो मात्र दस हजार युवाओं को नौकरी दी। इस सरकार ने तो भर्ती की ऐसी पाॅलिसियां बनाई जो कोर्ट में ही अटकी गई। बेरोजगार दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।
यह बात बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र की भाजपा उम्मीदवार डा. प्रियंका चैधरी ने सोमवार को उतरलाई, कवास, बांदरा, मूढों की ढाणी, रोहिली, कपूरड़ी आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा के पक्ष में आयोजित जन सभाओं में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में में षिक्षा का स्तर उंचा हुआ, जिस पर राज्य को सम्मानित भी किया गया था। कांग्रेस सरकार ने तो नई नीति बनाई कि आठवीं तक किसी को भी फेल नहीं करोगे। इससे षिक्षा की गुणवत्ता घट गई। बच्चों की जब नींव ही कमजोर होगी तो वह कैसे आगे बढ़ सकेगा। उन्होंने कहा कि उनका जीवन जनता की सेवा को समर्पित है। छत्तीस कौम के विकास के लिए वे राजनीति में कदम रखा है। बाड़मेर के लोग मेहनती व स्वाभिमानी लोग है। इनके सहयोग से ही बाड़मेर का महत्वपूर्ण विकास होगा। इनके साथ रामसिंह बोथिया, मूलाराम भांभू, बालाराम मूंढ, हरखाराम लेगा, हीराराम जाणी, महावीरसिंह चूली, शेषकरणदान, जालूराम बेनीवाल, डूंगरसिंह एडवोकेट, रामलाल, रूपाराम नामा, नेणाराम माली, हीरसिंह बांदरा, मदनसिंह आगोर, ष्षारदा चैधरी, तिलाराम पूर्व सरपंच भुरटिया, वेद शुक्ला, रायचंदराम पूर्व सरपंच कपूरड़ी, मगाराम प्रजापत रोहिली आदि ने संबोधित कर भाजपा को और अधिक मजबूती देने का आह्वान किया।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें