महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या
जयपुर।
शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में एक महिला डॉक्टर ने अवसाद में आकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पति दीपावली की रामा-श्यामा करने पड़ोस में गया था। इसी दौरान पीछे से महिला ने घर में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
पुलिस ने बताया कि शास्त्री नगर निवासी डॉ. संजय मेहंदीरत्ता व उनकी पत्नी डॉ. अनुराधा ग्रेवाल पीतल फैक्ट्री के पास में क्लीनिक चलाते थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका अक्सर अवसाद में रहती थी, जिसका लंबे समय से इलाज भी चल रहा था। दीपावली को भी कहासुनी हुई थी। रविवार रात्रि को करीब साढ़े 11 बजे उसने चुन्नी से फंदा बनाया और उससे लटक गई। मृतका के पिता इकबाल सिंह ने इस संबंध में मर्ग दर्ज करवाई है।
शराब के नशे में झूल गया
अशोक नगर थाना क्षेत्र में भी युवक ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि डिग्गी हाउस के पास स्थित कच्ची बस्ती में किराए के मकान में रह रहे धर्मेद्र सेन ने सोमवार रात को अपने कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया है। पुलिस ने बताया कि मृतक बालों की कटिंग का कार्य करता था। हमेशा तनाव में रहता था और शराब पीने का आदी था। पहले भी उसने एक बार हाथ की नसें काटकर आत्महत्या का प्रयास किया था।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें