राजस्थान की 56 सीटों पर मुकाबला तय
जयपुर। कांग्रेस और भाजपा के टिकट की घोषणा के बाद प्रदेश की 200 सीटों में से फिलहाल 56 सीटों पर दोनों पार्टियों के बीच मुकाबला तय माना जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने सरदारपुरा सीट से भाजपा ने जहां शम्भूसिंह खेतासर को मैदान में उतारा है, वहीं कोटा उत्तर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व नगरीय विकास मंत्री शांति कुमार धारीवाल के सामने उसने प्रहलाद गुंजल को प्रत्याशी घोषित किया है। इससे चुनावी मुकाबला काफी रोचक बन गया है।
इन सीटों पर रहेगी नजर, कई में प्रतिष्ठा का सवाल
करणपुर सीट पर वर्तमान मंत्री गुरमीत सिंह कुन्नर के सामने भाजपा ने पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल टीटी को चुनावी मुकाबले में उतारा है। सादुलपुर सीट पर अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी कृष्णा पूनिया के सामने भाजपा ने कमला कस्वां, शिक्षामंत्री बृजकिशोर के सामने पूर्व विधायक सुरेन्द्र पारीक, भरतपुर जिले की डीग-कुम्भेर सीट पर विश्वेन्द्र सिंह के सामने वर्तमान विधायक डॉ. दिगम्बर सिंह को फिर मैदान में उतारा है। ये सीटें दोनों पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल हैं। इसी प्रकार अंता सीट पर वर्तमान विधायक प्रमोद जैन भाया के सामने भाजपा ने पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी को टिकट दिया है।
ऎसा है मुकाबला
विधानसभा क्षेत्र- कांग्रेस प्रत्याशी -भाजपा प्रत्याशी
श्रीगंगानगर- जगदीश जांदूू -राधेश्याम
करणपुर - गुरमीत सिंह कुन्नर -सुरेन्द्र टी.टी.
सूरतगढ़ -गंगाजल मील - राजेन्द्र भादु
कोलायत -भंवर सिंह भाटी -देवी सिंह भाटी
डूगंरगढ़ -मंगलाराम गोदारा - कृष्ण राम नाई
सादुलपुर -कृष्णा पूनिया -कमला कसाबा
सुजानगढ़ (अजा)-भवंरलाल मेघवाल -खेमाराम मेघवाल
सूरजगढ़ -श्रवणकुमार - संतोष अहलावत
झुंझुनूं -बृजेंद्र सिंह ओला- राजवीर सिंह शेखावत
नवलगढ़ - प्रतिभासिंह- जगदीश सैनी
खेतड़ी -जितेन्द्र सिंह - दाताराम गुर्जर
फतेहपुर - भंवरू खां- मधुसूदन भिण्डा
सीकर -राजेन्द्र पारीक- रतन जलधारी
दांतारामगढ़ -नारायण सिंह - हरीश कुमावत
श्रीमाधोपुर -दीपेन्द्र सिंह शेखावत - जब्बर सिंह खेरा
हवामहल -बृजकिशोर - सुरेन्द्र पारीक
चौमूं -भगवान सहाय सैनी -रामलाल शर्मा
सिविल लाइंस - प्रताप सिंह खाचरियावास- अरूण चतुर्वेदी
बानसूर - शकुंतला रावत -रोहिताश शर्मा
थानागाजी -उर्मिला जोगी -हेमसिंह भड़ाना
कामां -जाहिदा खान- जगतसिंह
डीग कुम्हेर - विश्वेन्द्र सिंह- डॉ. दिगम्बर सिंह
महुआ -हरिसिंह महुआ - ओमप्रकाश हुडला
सिकराय (अजा)- ममता भूपेश - नंदलाल बंशीवाल
दौसा- मुरारी लाल मीणा -शंकर शर्मा
लालसोट (अजजा)- परसादी लाल मीणा- वीरेन्द्र मीणा
बामनवास (अजजा)- नवलकिशोर मीणा- कुंजीलाल मीणा
खण्डार (अजा) -अशोक बैरवा -जितेन्द्र गोठवाल
किशनगढ़- नाथूराम सिनोदिया - भागीरथ चौधरी
नसीराबाद - महेंद्र सिंह -सांवरमल जाट
केकड़ी- रघु शर्मा -शत्रुघ्न गौतम
जायल (अजा)- मंजू मेघवाल -डॉ. मंजू बाघवार
मकराना- जाकिर हुसैन- सीताराम बिच्छर
नावां -महेन्द्र चौधरी- विजय सिंह चौधरी
सरदारपुरा -अशोक गहलोत- शम्भु सिंह खेतासर
पोकरण - शाले मोहम्म्द- शैतान सिंह
बाड़मेर - मेवाराम जैन- डॉ. प्रियंका चौधरी
बायतु -सोनाराम- कैलाश चौधरी
पचपदरा -मदन प्रजापत -अमरा राम
सिवानाा - महंत निर्मल दास -हमीर सिंह
चौहटन (अजा)- पदमाराम मेघवाल- तरूण कागा
रानीवाड़ा -रतन देवासी -नारायण सिंह देवल
सिरोही -संयम लोढ़ा - ओटाराम देवासी
गोगुंदा (अजजा)-मांगीलाल गरासिया- प्रताप गामती
ख्ौरवाड़ा (अजजा)- दयाराम परमार - नानालाल आहरी
सलूम्बर (अजजा)- बसंती देवी मीणा- अमृतलाल मीणा
सागवाड़ा (अजजा)- सुरेन्द्र बामणिया - अनीता कटारा
गढ़ी (अजजा)- कांता गरासिया - जीतमल खाट
बांसवाड़ा (अजजा)- अर्जुन बामणिया -धनसिंह रावत
बागीदोरा (अजजा) - महेद्र जीत मालवीय - खेमराज गरासिया
कुम्भलगढ़ - गणेश सिंह परमार - सुरेन्द्र सिंह राठौड़
सांगोद - भरत सिंह -हीरालाल नागर
कोटा उत्तर - शांति धारीवाल- प्रहलाद गुंजल
लाडपुरा - नईमुद्दीन -भवानी सिंह
अंता - प्रमोद जैन - प्रभुलाल सैनी
मनोहरथाना- कैलाश चंद मीणा -कंवर लाल मीणा
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें