नारायण सांई के आश्रम पर छापा, मिला गोपनीय लैपटॉपनारायण सांई के आश्रम पर छापा, मिला गोपनीय लैपटॉप
जयपुर। दो बहनों से रेप के आरोपी नारायण सांई की तलाश में गुरूवार को सूरत पुलिस ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में दबिश दी। सूरत पुलिस की एक टीम ने जयपुर के करधनी थानान्तर्गत गोविंदपुरा में आसाराम के आश्रम पर छापा मारा और नारायण सांई के बारे में जानकारी जुटाई। सूरत पुलिस ने करधनी पुलिस के साथ मिलकर आश्रम के अकाउंटेंट मोहित भोजवानी का लैपटॉप बरामद कर कब्जे में लिया। लैपटॉप में नारायण सांई से जुड़े कई राज छुपाए हुए हैं। मोहित भोजवानी गोविंदपुरा आश्रम का अकाउंटेंट होने के साथ ही सांई का करीबी है। भोजवानी को 11 अक्टूबर को गिरफ्तार किया जा चुका है। 
इसके अलावा टीम ने आश्रम के कर्मचारियों से पूछताछ की और सांई के बारे में तथ्य जुटाए। गौरतलब है कि नारायण सांई और आसाराम पर सूरत में दो बहनों द्वारा दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने के बाद से ही सांई फरार चल रहा है जबकि आसाराम को जोधपुर से ट्रांजिट रिमांड पर सूरत ले जाया जा चुका है।
पहले श्रीगंगानगर आश्रम पर छापा
नारायण सांई के राजस्थान मे होने की कई बार जानकारी सूरत पुलिस को मिली है। इस संबंध मे पहले भी श्रीगंगानगर स्थित आश्रम में छापा मारा गया था। लेकिन सांई वहां से भागने में सफल रहा था। गंगानगर स्थित आश्रम पर भी छापा भोजवानी की जानकारी के आधार पर डाला गया था।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top