हुकमसिंह अजीत कांग्रेस ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत 
बालोतरा.
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह कवसी ने हुकमसिंह अजीत को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बिग्रेड का प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत किया। कांग्रेस के युवा नेता हुकमसिंह अजीत ने अपने मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह कवसी का आभार व्यक्त किया। अजीत ने बताया कि जल्द ही प्रदेश का दौरा कर निष्ठावान, ऊर्जावान, सक्रिय लोगों को प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी बनाकर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। अजीत ने बताया कि जल्द ही संगठन का सदस्यता अभियान प्रारंभ किया जाएगा। अभियान के दौरान विशेषकर सभी समुदायों के युवाओं को बड़ी संख्या में संगठन का सदस्य बनाकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बिग्रेड को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top