रवि पुष्य के स्वागत में सजा बाजार
बाड़मेर।
राजस्थान के बाड़मेर जिले में पुष्य नक्षत्रों का राजा रवि पुष्य नक्षत्र इस बार 27 अक्टूबर को विशेष संयोग के साथ आ रहा है। इस दिन सुबह 6.45 से शाम 8.48 बजे तक खरीदारी का श्रेष्ठ मुहूर्त रहेगा।
खरीदारी के शुभ मुहूर्त
27 अक्टूबर को रवि पुष्य नक्षत्र को सुबह 9.32 से 10.56 जमीन-जायदाद, नवीन कार्य व व्यापार के शुभारम्भ के लिए समय शुभ रहेगा। इसी तरह 10.56 से दोपहर 12.19 तक वाहन, कम्प्यूटर व स्वर्ण आभूषण, दोपहर 1.42 से 3.05 तक वाहन, घरेलू वस्तुएं व स्वर्ण आभूषण, शाम 5.52 से रात 7.20 तक घरेलू वस्तुएं, स्वर्ण आभूषण, इलेक्ट्रोनिक वस्तुएं, शाम 7.20 से रात 8.48 तक प्रोपर्टी, इलेक्ट्रोनिक वस्तुएं, घरेलू साज-सज्जा की सामग्री खरीदने के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त रहेगा।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें