जयपुर।
राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि पार्टी की जयपुर में दस सितम्बर को आयोजित संकल्प रैली से आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल बजाया जाएगा।
राजे ने अमरूदों के बाग में होने वाली इस रैली की तैयारियों का जायजा लेने के बाद रविवार को कहा कि इस रैली को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह एवं पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे। इसमें युवा महिलाओं तथा प्रदेश की छत्तीस कौम के लोग शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि इसके जरिए जनविरोधी एवं चुनाव के समय जनता के पैसे सौगातों में बर्बाद करने वाली राज्य सरकार को उखाडं फेंकने का पार्टी चुनावी बिगुल बजाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में लोकतंत्र के इतिहास के पिछले 65 वर्षो में पचास साल से भी ज्यादा कांग्रेस का शासन रहा है जबकि भाजपा के शेष कुछ वर्षो के शासन में प्रदेश में विकास किया हैं लेकिन कांग्रेस ने प्रदेश को गर्त में पहुंचा दिया।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें