सड़क दुर्घटना में तारातरा मठाधीश मोहनपुरीजी महाराज घायल
बालोतरा 
तारातरा मठ के मठाधीश मोहनपुरीजी महाराज सड़क दुर्घटना में घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। उनके साथ ड्राइवर व एक शिष्य भी थे, जिनके चोटें आने की वजह से वो स्थानीय नाहटा अस्पताल में भर्ती है। जानकारी के अनुसार महाराज बालोतरा से अपनी जीप में सवार होकर तारातरा मठ जा रहे थे। गुरुवार शाम 4.15 बजे दूदवा सरहद में जीप अचानक अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। दुर्घटना में महाराज, ड्राइवर व उनका शिष्य घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय नाहटा अस्पताल लाया गया। जहां से महाराज को जोधपुर रेफर किया गया। सूचना मिलते ही पचपदरा पुलिस और बड़ी संख्या में महाराज के भक्त-भाविक मौका स्थल पर जाने के बाद अस्पताल पहुंचे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top