मुखबिर ही निकला गैंगरेप का मुख्य आरोपी 
नई दिल्ली। 
मुंबई में फोटो पत्रकार के साथ गैंगरेप का मुख्य आरोपी मोहम्मद कासिम शेख उर्फ कासिम बंगाली पुलिस का मुखबिर भी है। एक अंग्रेजी अखबार ने मुंबई पुलिस सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। अखबार के अनुसार पिछले एक महीने में कासिम के फोन से अगरीपाड़ा पुलिस के एक कांस्टेबल को 50 से ज्यादा बार कॉल किए गए थे।
Geng Rape newsकासिम को रविवार को सेंट्रल मुंबई के नायर अस्पताल की छत से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को उसकी गिरफ्तारी से पहले और बाद में उसकी पृष्ठभूमि से उसके मुखबिर होने के बारे में जानकारी मिली। 

बताया जा रहा है कि कासिम जिस कांस्टेबल को सूचनाएं दिया करता था, उसी ने कासिम को फोन करके निजी काम से मिलने के लिए बुलाया था। कासिम को शक होने पर वह छिप गया था। क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि कासिम ने फोन करके विजय जाधव और सलीम अंसारी को शक्ति मिल में बुलाया था।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top