विधानसभा में हेमाराम के इस्तीफे की गूंज
जयपुर।
तेरहवीं विधानसभा का आखिर सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सरकार ने 16 प्रस्ताव सदन के पटल पर रखे उसके बाद शोकाभिव्यक्ति के कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। ज्यों ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, भाजपा ने हेमाराम के इस्तीफे का सवाल खड़ा कर दिया।
इससे पहले भाजपा ने नापक्ष और कांग्रेस ने हां पक्ष लॉबी में विधायक दल की बैठक कर सदन में उठने वाले मुद्दों के लिए रणनीतियां बनाई। कार्यवाही शुरू होने के साथ ही नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने अजमेर विकास प्राघिकरण की स्थापना का प्रस्ताव रखा। इसके बाद जैसे ही प्रस्ताव के लिए हेमाराम का नाम पुकारा गया, तो भाजपा के मुख्य सचेतक राजेंद्र राठौड़ ने आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा कि हमने हेमाराम के इस्तीफे के बारे में पढ़ा है, अत: सदन को इसके बारे में जानकारी दी जाए।
सदन के पटल पर 16 प्रस्ताव रख दिए गए। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के विधायकों की बैठक विधानसभा में ना पक्ष लॉबी में शुरू हुई। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने की। भाजपा सदन की अवघि पांच से सात दिन तक रखने की मांग रखेगी। साथ ही सरकार को सदन में सरकार को भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और रिफाइनरी को लेकर उठे विवाद पर घेरने की योजना बनाई है। दिगंबर सिंह के मुताबिक, पार्टी ने माइंन आवंटन, 108 एंबूलेंस घोटाला जैसे मामलों पर चर्चा की। इसी के साथ रिफाइनरी के स्थान को लेकर उठे विवाद को भी सदन में उठाने की तैयारी है।
देर से पहुंचे सोनाराम तिवाड़ी सीधे सदन में
विधानसभा में आज सुबह 10 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक हां पक्ष की लॉबी में शुरू हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की। 10.50 तक चली बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनावी वष्ाü में सदस्यों को मतभेद भुलाकर एकजुट होकर काम करने की नसीहत दी। रिफाइनरी को लेकर सरकार से नाराज चल रहे कांगे्रसी विधायक कर्नल सोनाराम 10.45 मिनट पर पहुंचे। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी 11 बजे विधानसभा पहुंचे। यही नहीं तिवाड़ी विधायक दल की बैठक में न जाकर सीधा सदन में प्रवेश कर गए।
शोकाभिव्यक्ति
विधानसभा सत्र के पहले दिन अध्यक्ष दीपेंद्रसिंह ने शोकाभिव्यक्ति प्रस्ताव में ब्रिटेन की पूर्व प्रधान मंत्री मार्गरेट थैचर, बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद जियाउर रहमान, कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल खुर्शीद आलम खान, पूर्व सांसद कृष्ण कुमार गोयल, विधानसभा सदस्य धनराज मीणा, द्वारका प्रसाद बैरवा पूर्व विधानसभा सदस्य रतन लाल वर्मा, पूर्व राज्यसभा सदस्य आरपी गोयनका, उत्तराखंड में हुई प्राकृतिक आपदा के मृतकों व बिहार में धमाराघाट रेल दुर्घटना में मृतकों को श्रद्धांजलि देने का प्रस्ताव रखा। जिसके बाद सदन ने शोकाभिव्यक्ति की।
प्रस्तावित विधायी कार्य
राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विश्वविद्यालय विधेयक 2013
जगदगुरू रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्विद्यालय संशोधन विधेयक
राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय विधेयक
महाराणा प्रताप कृçष्ा व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2013
कुल ग्यारह विधेयक व तीन अध्यादेश सदन के पटल पर रखे जाएंगे। सदन में प्रश्नकाल व शून्यकाल आज नहीं होगा।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें