84 कोसी परिक्रमा: यूपी में तनाव का माहौल 

अयोध्या। 84 कोसी परिक्रमा पर अड़ी विहिप और उत्तर प्रदेश प्रशासन के बीच सुबह से ही रस्साकशी शुरू हो गई है।राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास परिक्रमा के लिए आश्रम से निकले ही थे कि उन्हें और उनके 100 समर्थकों के साथ हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल उनको मंदिर परिसर में ही रखा गया है। दास के आश्रम की जबरदस्त घेराबंदी की गई थी।
vhp yatra 500 arrested across upलखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे अशोक सिंघल को भी वापस दिल्ली भेजने की कोशिश की जा रही है। एयरपोर्ट पर मौजूद प्रशासन के अधिकारियों ने सिंघल से वापस दिल्ली जाने के लिए कहा है।
दूसरी और नागेश्वर मंदिर में मौजूद विहिप नेता प्रवीण तोगडिया की गिरफ्तार के लिए भारी पुलिस व्यवस्था की गई है। तोगडिया को गिरफ्तार करने की खबर भी आ रही है लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई।
इससे पहले न्यास के वरिष्ठ सदस्य और पूर्व सांसद डॉ. राम विलासदास वेदांती को सरयू तट से और भाजपा विधायक रामचन्द्र यादव को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। जबकि पूर्व सांसद स्वामी चिन्मयानंद को शाहजहांपुर जिले में उनके आश्रम में नजरबंद रखा गया है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top