"गहलोत ने किया सोशल मीडिया स्कैम"
जयपुर।
राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा के बीच सोशल मीडिया पर लोकप्रियता को लेकर भी राजनीति शुरू हो गई है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी लोकप्रियता को प्रोजेक्ट करने के लिए ऑफिशियिल फेसबुक पेज पर लाइक्स खरीद रहे हैं।
गौरतलब है कि 5 मई तक गहलोत के पेज पर सबसे ज्यादा लाइक थे। किरण के मुताबिक एक जून तक मोस्ट पॉपुलर सिटी जयपुर था। मोस्ट पॉपुलर सिटी वह फीचर है जिससे यह पता चलता है कि किस शहर से सबसे ज्यादा फॉलोअर हैं। लाइक्स में उछाल के बाद इस्तांबुल शहर हो गया। किरण के मुताबिक कुछ आईटी कंपनियां थोक में लाइक्स बेचने के बिजनेस में लगी हुई है।
ये किसी व्यक्ति की लोकप्रियता का गलत इम्प्रेशन देती है। उन्होंने सवाला किया कि इस्तांबुल में गहलोत के बारे में इतनी चर्चा कैसे होने लगी? किरण ने आरोप लगाया कि गहलोत ने इस्तांबुल में आईटी फर्म से लाइक्स खरीदे हैं। कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया पर भी गलत छवि को प्रोजेक्ट कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ता अर्चना शर्मा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लोकप्रिय व्यक्ति हैं। उन्हें इतना नीचे गिरने की जरूरत नहीं है। फेसबुक पर लाइक्स अमरीका सहित किसी भी देश से आ सकते हैं। इसमें संदह करने का क्या मतलब है?
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें