सुराज संकल्प यात्रा की तैयारी जोरो पर - डा रावलोत

बाड़मेर। 
पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेषाध्यक्ष माननीया वसुन्धरा राजे सिंधिया की आगामी 16 जुलाई को षिव मुख्यालय पर होने वाली सुराज संकल्प यात्रा की सभा की तैयारी इन दिनों जोरो पर चल रही हैं। षिव के पूर्व विधायक एवं भाजपा कार्य समिति के सदस्य डाॅ. जालमसिंह रावलोत ने बताया कि यात्रा के जैसलमंेर जिले से बाड़मेर जिले में प्रवेष से बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र तक उनके द्वारा जगह-जगह स्वागत द्वार, होर्डिग व बैनर लगाये जा रहे हैं, अभी तक 75 होर्डिगस जगह-जगह लगाये गये है तथा आगे भी लगाये जा रहे हैं। 
डाॅ. रावलोत ने बताया कि तैयारियों को लेकर उन्होने षिव विधानसभा क्षेत्र के निम्बला, नागड़दा, मौखाब, अमरसिंह की ढाणी, भियाड़, गूंगा, माताजी की भाखरी, राणेजी की बस्ती, बिसुपुर सहित कई गांवो का दौरा किया जहां जनता में इस यात्रा के प्रति भारी उत्साह हैं। इस दौरे में पूर्व सरपंच पूर्णसिंह, तगाराम चैधरी, धर्माराम चैधरी, सोनाराम भील, भूराराम मेघवाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता साथ थें। 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top