एन.एल. मीना ने कलेक्टर का पदभार संभाला 
जैसलमेर
एल.एन. मीना ने शुक्रवार को कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट जैसलमेर का कार्यभार संभाल लिया है। मीना ने शुचि त्यागी से पद का कार्यभार ग्रहण किया। मीना ने पदभार संभालने के बाद निवर्तमान कलेक्टर शुचि त्यागी से जिले की भौगोलिक स्थिति के साथ ही जिले में चल रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। मीना ने बताया कि पर्यटन की दृष्टि से विश्व विख्यात स्वर्ण नगरी जैसलमेर को और अधिक लोकप्रिय बनाने के प्रयास कि ए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आम आदमी को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने, लेगशिप योजनाओं का सुचारू रूप से संचालन करने की उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top